-मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 99 परसेंट तक बारिश होने के आसार

JAMSHEDPUR : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार करीब 99 प्रतिशत तक बारिश होगी। मानसून समय पर झारखंड आएगा। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकाी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि झारखंड में मानसून आने की तारीख क्ख्-क्फ् जून है। अभी तक मानसून की रफ्तार ठीक है और मानसून के सही समय पर झारखंड पहुंचने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर को मिलाकर बरसात के चार महीनों में सामान्य बारिश का 99 प्रतिशत बारिश होने के पूरे आसार हैं। इधर, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके कारण भी क्ख्, क्फ् और क्ब् जून को अच्छी बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, शुक्रवार को भी हवा में भरपूर नमी रही और पुरवा हवाएं चलीं। अधिकतम आर्द्रता 8भ् प्रतिशत और न्यूनतम आ‌र्द्रता भ्क् प्रतिशत होने के कारण दिन भर चिपचिपी गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम फ्म्.क् डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य ख्7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Posted By: Inextlive