June Monthly Horoscope 2022 in Hindi: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् 'डॉ. त्रिलोकीनाथ' ने जून 2022 का मासिक राशिफल विस्तारपूर्वक बताया है। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर पढ़ें अपना राशिफल और अपनी जिंदगी को बनाएं और भी बेहतर।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। June Monthly Horoscope 2022: मेष (Aries) : (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : मेष राशि जून: यह माह जातक के अति उत्तम रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक लाभ मिलेगा। हर क्षेत्रों में जातक को बढ़ने का अवसर मिलेगा। ईष्ट मित्रों का निरन्तर सहयोग बना रहेगा। जातक अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से अत्यधिक लोकप्रिय होगा। निरन्तर क्रियाशील बने रहने से जातक कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को सही दिशा देने में सफल हो सकता है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी यह माह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें । समय अनुकूल है इसलिए गतिशीलता बनायें रखें। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। विष्णु भगवान की पूजा करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं और जातक को बड़ा लाभ या पद मिल सकता है।

वृष (Taurus) : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : वृष राशि जून: माह के प्रथम सप्ताह तक थोड़ा तनावपूर्ण स्थितियां बनी रहेगीं। प्रथम सप्ताह के बाद धीरे-धीरे गुणात्मक सुधार होगा। महीने का मध्य आते-आते स्थितियां बहुत अधिक अनुकूल हो जायेगीं और कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ जायेंगे। जिससे जातक के कार्यों को नई दिशा मिलेगी और जातक अपनी सक्रियता को बढ़ाने में सफल होगा। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगें। जातक के कार्यों में गतिशीलता आयेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह माह उत्तम रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना विशेष लाभप्रद रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल है इसलिए जातक को अधिक से अधिक पैसा लगाकर बड़ा लाभ प्राप्त करने की योजना बना लेनी चाहिए। क्योंकि बार-बार ऐसी अनूकूल परिस्थितियां कम ही बन पाती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपसी विश्वास बढ़ेगा। जिससे एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव भी विकसित होगा। विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल समय है पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। किसी बड़ी कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : मिथुन राशि जून: इस माह में थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कभी कार्यों में गति आयेगी तो कभी कार्य शिथिल होगें। इस माह में निरन्तर गतिशीलता बनायें रखें। क्योंकि विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक को तनाव दे सकते है। छोटी-छोटी बातों में न उलझें नहीं तो लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। सोच-समझकर कार्य करें और अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहें। बड़े लाभ के लिए छोटे-छोटे लाभ में न उलझें। बड़ा कार्य करने के लिए आगे बढ़े। परेशानियां तो आयेगीं लेकिन जातक उसमें सफल हो सकता है। कभी-कभी कार्य की अधिकता से जातक को तनाव मिल सकता है। आलोचकों एवं प्रतिस्पर्धियों की बातों पर ध्यान न दें यदि जातक मानसिक रुप से ज्यादा दबाव महसूस कर रहा हो तो सूर्य को जल दें इससे राहत मिलेगी और जातक के ऊपर पड़ने वाले कार्यों का दबाव भी कम पड़ेगा। क्योंकि अधिक तनाव लेने से शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी परेशानियां जातक को परेशान कर सकती है। उतावलेपन एवं विरोधियों से बचें।

कर्क (Cancer) : (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : कर्क राशि जून: इस माह इस राशि के जातक निरन्तर सक्रिय बने रहेगें। कार्यों को गति देने के ले खूब परिश्रम करेंगे। और उसमें जातक को सफलता भी मिल सकती है। यह माह कर्मठता का माह है कई महत्वपूर्ण कार्य या प्रोजेक्ट जातक के सामने रहेगें। जातक यदि उसमें सही रूप से अपनी क्रियाशीलता दिखायेगा तो कार्यों को गति देने में जातक विशेष सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकता है। जातक के जीवन में कोई बड़ा या महत्वपूर्ण कार्य या कोई बड़ा प्रोजेक्ट करने का अवसर मिल सकता है। यदि जातक अपनी सक्रियता दिखायेगा तो बड़ी सफलता मिल सकती है। सोच-समझकर कार्य करें और कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कोई बड़ी प्रतियोगिता में भी सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ गति बनी रह सकती है। आपसी संबंधों में प्रागाढ़ता बढ़ेगीं और सुनहरें भविष्य के सपने सजोने की काल्पनिक मनोदशा में जातक का समय व्यतीत हो सकता है।

सिंह (Leo) : (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : सिंह राशि जून: इस माह के मध्य तक स्थितियां दबावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण बनी रहेंगी। कार्यों में दबाव एवं विफलता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। सक्रिय बने रहें। किसी भी प्रकार का जोखिम माह के मध्य तक न उठायें नहीं तो बड़ी हानि का योग बन सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभा सकते है। सावधानीपूर्वक कार्य करें और कार्यों के प्रति संवेदनशील बने रहें। 15 जून के बाद स्थितियों में अचानक परिवर्तन होगा और जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। व्यवधानों में कमी आने लगेगी। कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए भी मध्य जून से स्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी। कई बड़े एवं चुनौतीपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेंगी जिससे जातक राहत महूसस करेगा। अपनी क्रियाशीलता एवं कर्मठता से पहले की विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल होगा। माह के मध्य के बाद ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। तभी लाभप्रद की स्थितियां बनेगीं और जातक के कार्य पटरी पर आयेगें। सूर्य को जल देने से स्थितियां अनुकूल होगीं और व्यवधानों में कमी आयेगीं।

कन्या (Virgo) : (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : कन्‍या राशि जून: यह माह भी जातक के लिए लगभग अनुकूल रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता से जातक विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल होगा। कोई बड़ा कार्य ठेका या प्रोजेक्ट अपने पक्ष में करने में जातक सफल हो सकता है। क्योंकि जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूरदृष्टि से स्थितियों को समझने में अहम भूमिका निभा सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। जातक कई बड़ी एवं चुनौतियों को भी पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक यदि इस माह कोई कार्ययोजना बनायेगा तो यह कार्ययोजना जातक को विस्तार दे सकती है। जातक अपनी क्रियाशीलता और वाकपटुता से स्थितियों क पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। लोगों को प्रभावित करना एवं लोगों से काम लेना इस माह इस राशि वाले इस चुनौती को अच्छे ढंग से निभाने में सफल हो सकते है। न्यायालय के क्षेत्र में बड़ी विजय का योग है या लम्बे समय से आ रही न्यायालय की समस्या इस माह हल हो सकती है। सूर्य को जल दे या गणेश जी की पूजा करें तो स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

तुला (Libra) : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : तुला राशि जून: इस माह का प्रथम सप्ताह जातक के लिए अनुकूल नहीं रहेगा, लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। जातक का महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा लम्बे समय से चली आ रही आपसी भ्रांतियां दूर होंगी जिससे जातक राहत महसूस करेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लागाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। इस माह थोड़ा क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। सावधानी से कार्य करें और गतिशील बने रहें। जातक यदि कोई जोखिम नहीं उठायेगा तो यह माह अनुकूल बना रहेगा। माह के प्रथम द्वितीय सप्ताह में थोड़ी सावधानी से कार्य करें। सूर्य को जल देने से स्थितियां अनुकूल होंगी।

वृश्चिक (Scorpio) : (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : वृश्चिक राशि जून: यह माह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक के कई कार्यों को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। जातक का महत्व बढेगा। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। प्रमोशन आदि का लाभ जातक को मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन लगेगा। जातक यदि अधिक सक्रिय होगा तो कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफल होने का योग बन सकता है। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। बड़ा कार्य करने का अवसर मिल सकता है।

धनु (Sagittarius) : (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : धनु राशि जून: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेंगे। जातक के कार्यों में और सुगमता आयेगी। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक यदि सामाजिक कार्यों या राजनीति में होगा तो जातक को विशेष ख्याति मिल सकती है। निरन्तर सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। घर परिवार की दृष्टि से यह माह बहुत अनुकूल है। जातक अपने परिवार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख भी जातक को मिल सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहें। और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। कार्य-व्यवहार की दृष्टि से समय बहुत अनकू है। इसलिए निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत अनुकूल है। किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। सरकारी सेवा से जुडे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण या पद्योन्नति का योग बन सकता है। जातक सक्रिय बने रहें। और कार्यों को नई दिशा प्रदान करते रहें। समय जातक के पक्ष में रहेगा जिससे हर क्षेत्रों में अनुकूल स्थितियां बनेंगी।

मकर (Capricorn) : (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : मकर राशि जून: मकर राशि जून: इस माह इस राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे। जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा तो बड़े कार्यों को नई दिशा देने में सफल होगा। व्यापारिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। जातक यदि भ्रमणशील व्यवसाय से जुड़ा होगा तो अपने भागदौड़ से स्थितियों को नियंत्रित करने में सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए जातक सक्रिय होगा और कई कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने में सफल होगा। जातक यदि सक्रिय रहेगा तो कुछ बड़ा कार्य घर परिवार के लिए भी करने में सफल होगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे जातक के उत्साह में वृद्धि होगी और कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को करने का जातक को अवसर मिल सकता है।

कुंभ (Aquarius) : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : कुंभ राशि जून: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। व्यवधान दूर होगें। हर क्षेत्रों में जातक की सक्रियता बढ़ेगी और जातक अपने क्रियाकलापों से हर परिस्थिति को नियंत्रित करने एवं अपने पक्ष में करने मे सफल होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से समय अनुकूल है। जातक यदि व्यवसाय में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार की समस्याओं को भी जातक पटरी पर लाने में सफल होगा। यदि जातक भागदौड़ करेगा। या कार्य-योजनाओं के अन्तर्गत लम्बी-लम्बी यात्रायें करेगा तो जातक विशेष सफलता मिल सकती है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है । बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। पेट्रोल मशीनरी सामान और कोयले के व्यापार के जुड़े लोगों के लिए यह माह बहुत उत्तम जायेगा और बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनि का दर्शन करते रहें तो शनि की कृपा निरन्तर बनी रहेगी।

मीन (Pisces) : (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : मीन राशि जून: यह माह भी जातक के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को जातक नई दिशा देने में सफल होगा। खेलकूद सेना-पुलिस एवं साहसिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी विजयश्री मिल सकती है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी प्रशासनिक क्षमता से अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकते है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। समय अनुकूल है परिस्थितियाँ जातक का साथ देगीं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। निरन्तर परिश्रम करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। ईष्ट मित्रों के सहयोग से जातक कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। अपनी कार्य-कुशलता से जातक अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। विष्णु जी की पूजा एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने से जातक का कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें।

Posted By: Chandramohan Mishra