May Monthly Horoscope 2024 in Hindi: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् 'डॉ. त्रिलोकीनाथ' ने मई 2024 का मासिक राशिफल विस्तारपूर्वक बताया है। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर पढ़ें अपना राशिफल और अपनी जिंदगी को बनाएं और भी बेहतर।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। May Monthly Horoscope 2024: मेष राशि मई : इस माह गुरु राशि परिवर्तन कर जायेगा। इस राशि में शुक्र एवं बुध विराजमान होगें। जिससे जातक के मन में अन्तरद्वंद की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद एवं तनाव से बचें।भागदौड़ की अधिकता से स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है लेकिन अत्यधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से जातक हर चुनौतियों को अनुकूल बनाने में एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। माह के पूर्वार्ध में थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ी रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में जातक को राहत मिल सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ से आर्थिक स्थितियों को भी आगे बढ़ाने में खूब परिश्रम करने में सफल हो सकता है। निरर्थक वाद-विवाद की स्थितियाँ बन सकती है। कार्यों में भी रुकावट एवं व्यवधान का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए सावधानी बनायें रखें।

वृष (Taurus) : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : वृष राशि मई : घरेलू कार्यों में उन्नति हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। संतान आदि के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित बाधायें दूर हो सकती है।ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है।व्यापार आदि की दृष्टि से स्थितियाँ मिली-जुली रहेगी। जातक कभी-कभी थोड़ा चिंताग्रस्त हो सकता है। कार्यों में भी थोड़ी जटिलता आ सकती है लेकिन स्थितियों को जातक संभालने में सफल हो सकता है।पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन कम लग सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है लेकिन उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाएगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मिथुन (Gemini) : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : मिथुन राशि मई: इस माह भी स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखें। कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। इस माह कुछ परिवर्तनकारी घटना हो सकती है सावधानी बनाए रखे। कोई नया कार्य करने से पहले पूरी सतर्कता बनाए रखे। अनावश्यक चिंता एवं तनाव के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। छात्रों का भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। नौकरी मिलने से मन उत्साहित हो सकता है।सामाजिक कार्यो में गति बढ़ सकती है। धर्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने का भी योग है। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह माह जातक के लिए दिशा निर्धारित करने वाला है। जातक यदि व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ करना चाहे चो सोच समझकर आगे बढ़ेगा तो जातक को सफलता मिल सकती है।

कर्क (Cancer) : (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : कर्क राशि मई: इस माह स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगी। जातक अपने संघर्षों से स्थिति को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है।कूटनीति से काम लेता हुआ जातक हर बिगड़े कार्य को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शत्रु पराजित हो सकते है। रोग एवं व्याधि में कमी आ सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो अपने कार्यों को सुखद वातावरण देने में सफल हो सकता है। शुभ विचारों का उदय होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। बहन-भाइयों का सुख मिल सकता है या उनके साथ रहने का योग बन सकता है। जमीन जायजात एवं वाहन का सुख मिल सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रगति हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

सिंह (Leo) : (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : सिंह राशि मई: इस माह छात्रों के लिए लगभग समय अनुकूल रहेगा पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से मंदी का असर रहेगा। जिससे कार्य-व्यापार में चुनौतियां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में भी दबावपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए सावधानी बनाए रखे। मित्रो से भी सहयोग मिल सकता है। यात्रा संबंधित चुनौतियों का सामना करना पढ़ सकता है। वाद- विवाद से बचे। बाजार में सोच समझ कर ही पूंजी निवेश करे। बिना सोचे–समझे पूंजी निवेश करने से हानि की संभावना बढ़ सकती है। सूर्य को जल देने से परेशनियाँ कम हो सकती है।

कन्या (Virgo) : (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : कन्‍या राशि मई: इस माह जातक अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में सफल हो सकता है। घर परिवार में अनेक मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। जातक योजनाबद्ध तरीके से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने एवं साधने में सफल हो सकता है। माह का पूर्वार्ध मिला-जुला रहेगा। जीवन में अत्यधिक संघर्ष के साथ कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन की तंगी जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है। व्यापार आदि की स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन महीने के उत्तरार्घ में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल होने लगेगी। कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी होने का योग बन सकता है। व्यापारिक दृष्टि से भी प्रगति का योग बनने लगेगा। जातक हर बाधाओं एवं चुनौतियों को दूर करता हुआ जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है।

तुला (Libra) : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : तुला राशि मई: यह माह जातक के लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आय के नए-नए साधन बन सकते है।। सुख-सुविधा में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। आर्थिक एवं सामाजिक कार्यो में प्रगति हो सकती है। सामाजिक कार्यो में मन लग सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शिक्षा से जुड़े छात्रो के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। व्यापार आदि की स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आर्थिक चिंता बढ़ सकती है। सावधानी बनाए रखें नहीं तो व्यवासाय में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच समझकर पूँजी निवेश करें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : वृश्चिक राशि मई: इस माह स्थितियाँ थोड़ी मिली-जुली रहेगी। माँ के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। संतान के कारण भी जातक की चिंता बढ़ सकती है जिससे जातक चुनौती महसूस कर सकता है।इस माह जातक धन-धन्य के माध्यम से उन्नति करेगा। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। वैवाहिक सुख कि स्थितियाँ बन सकती है। रोजी-रोजगार का भी सुख मिल सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लग सकता है। साधुजनों की संगत मिल सकती है। जिससे जातक की धार्मिक उन्नति हो सकती है। जातक को राहत मिल सकती है। चुनौतियों को कम करने के लिए शुक्र का मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) : (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : धनु राशि मई: इस माह जातक के हर कार्यों में सफलता मिल सकती है। जिसके कारण जातक की पद प्रतिष्ठा एवं मान सम्मान में वृद्धि का योग बन सकता है। राजयोगी गुरु परिवर्तन की स्थिति में है । जो कि अधिक परिश्रम के साथ जातक को सफलता दे सकता है। घर परिवार के कार्यों में थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को भी जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय उत्साहवर्धक रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कई कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है। थोड़ा लेन-देने में सावधानी बनायें रखें। सामाजिक गतिशीलता के कारण जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) : (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : मकर राशि मई: इस माह जातक जो भी कार्य-योजना बनाएगा, उसमे लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। भाई-बहन का सहयोग जातक को मिल सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। संतान पर ध्यान बनाए रखने की अवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दिनचर्या में सुधार होगा। साहस एवं पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आय के अनेक साधन बन सकते है। सामाजिक कार्यो में वृद्धि हो सकती है। जमीन-जायदाद एवं कृषि के कार्यों में वृद्धि हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में भी प्रगति का योग है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी लगाने से लाभ मिल सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के निचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : कुंभ राशि मई: इस माह ग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण जातक खूब उन्नति करेगा । कोई बड़ा एवं स्थिर लाभ हो सकता है जिससे जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रगति का योग बन सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूर दृष्टि से हर चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। अपनी बात-चीत की कला से जातक कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध करने में सफल हो सकता है। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल हो सकती है। घरेलू सुख की स्थिति बन सकती है। गृहस्थ जीवन में आने वाली चुनौतियाँ कम हो सकती है। अच्छे लोगो के संपर्क से जातक का मन उत्साहिक हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कोई बड़ा लक्ष्य पाने में जातक सक्रिय हो सकता है। संतान सुख की स्थिति बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। धार्मिक यात्रा करने का भी योग है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) : (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : मीन राशि मई: इस माह जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को विस्तार देगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। नौकरी आदि के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी का योग बन सकता है लेकिन दूरदृष्टि से कार्य करने पर जातक सफल हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी परेशानी का योग है इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो अपने कार्य को पटरी पर लाने में और सही दिशा देने में सफल हो सकता है। सहयोगियों के कारण कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा में उन्नति का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लग सकता है। घरेलू वातावरण अनुकूल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। प्रभावी एवं विशिष्टजनों से संपर्क होने से जातक कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में भी चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार में पूँजीनिवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकती है।

Posted By: Chandramohan Mishra