नगर निगम सीएम हेल्पलाइन में आई कंप्लेन पर ध्यान नहीं देता। 1700 कंप्लेन देखी तक नहीं गई। कंप्लेन का निस्तारण न होने पर खफा डीएम ने नगर आयुक्त को नोटिस भी दे दिया...

KANPUR : प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने के लिए बनाई गई सीएम हेल्पलाइन (1076) से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। क्योंकि लापरवाह नगर निगम सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली कंप्लेन पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते नगर निगम की 1700 कंप्लेन डिफाल्टर हो चुकी हैं। यह वे शिकायतें हैं, जिन पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम ने नगर आयुक्त को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद वेडनेसडे ईवनिंग को नगर आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर 3 दिन में कंप्लेंस को सॉल्व करने के निर्देश दिए।

1963 मामले साॅल्व किए गए
अब तक नगर निगम के पास 4539 कंप्लेन आई हैं, इसमें से 1963 को सॉल्व कर दिया गया है। पुलिस, केडीए, हेल्थ डिपार्टमेंट के डेढ़ दर्जन से कम मामले हैं, उनको भी जल्द सूचना निस्तारित करने का निर्देश डीएम ने दिया है। डीएम विजय विश्वास पंत के मुताबिक नगर निगम को नोटिस दिया गया है।

इसलिए कंप्लेन हो रहीं डिफाल्टर
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के मुताबिक सीएम हेल्पलाइन में लोग निर्माण से जुड़ी कंप्लेन भी दर्ज करा रहे हैं। नगर निगम के पास इस निर्माण के फंड नहीं हैं और 7 दिन में निर्माण की कंप्लेंस को पूरा नहीं किया जा सकता है। इसलिए कंप्लेंस डिफाल्टर हो रही हैं।

नगर निगम की इतनी हैं कंप्लेन

जलकल- 96

स्वास्थ्य- 297

चीफ इंजीनियर सिविल-104

स्ट्रीट लाइट-9

वेटनरी-29

हार्टिकल्चर-12

संपत्ति- 4

मौजूदा समय में नगर निगम की डिफाल्टर कंप्लेन 551 हैं। इनकी समीक्षा कर अधिकारियों को फौरन निस्तारित करने के लिए कहा है। लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

-संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।

Posted By: Inextlive