- दक्षिण विधानसभा में हैं सर्वाधिक 26 प्रत्याशी

आगरा। जनपद की नौ विधानसभाओं के लिए 166 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के बाद 33 नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार को नामांकन वापसी के दौरान 12 नामांकन वापस ले लिए गए। अब 121 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 11 फरवरी को 3242858 मतदाता करेंगे।

भाजपा के बागियों ने वापस लिए नामांकन

आगरा ग्रामीण विधानसभा पर ओमप्रकाश चलनी वाले ने बागी तेवर दिखाते हुए नामांकन कर दिया था। उनका कहना था कि भाजपा ने उन्हें वर्ष 2012 में चुनाव लड़ाया था। इस बार भी भाजपा को उन्हें चुनाव लड़ाना था। लेकिन बाहर से आई हेमलता दिवाकर को प्रत्याशी घोषित कर दिया। जनता की मांग पर नामांकन किया था। लेकिन पार्टी के नेतृत्व के कहने पर पर्चा वापस लिया है।

बेबीरानी और नेमसिंह भी बैकफुट पर

वहीं, निर्दलीय बेबी रानी मौर्या ने भी भी शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया। वहीं रालोद के चौधरी नेम सिंह ने फतेहपुरसीकरी से नामांकन किया था। उन्होंने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी व स्थानीय नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, सुरेंद्र सिंह रावत, चौधरी विजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मानव चौधरी के कहने पर पर्चा वापस लिया है।

डमी प्रत्याशी भी हटे मैदान से

राजा अरिदमन सिंह ने डमी प्रत्याशी के रूप में बाह विधानसभा से नामांकन किया था। उन्होंने नामांकन वापसी के दिन अपना पर्चा वापस ले लिया। वहीं बसपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा ने भी नामांकन किया था, उन्होंने भी नामांकन वापस ले लिया।

Posted By: Inextlive