Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी बढ़ाई गई एडमिशन डेट का कोई फायदा नहीं हुआ. वहीं बुधवार को एडमिशन की डेट खत्म हो गई. ऑन एन एवरेज सभी कॉलेजों में सिर्फ पांच से छह एडमिशन ही हो पाए. सबसे कम एडमिशन प्राइवेट कॉलेजों में हुए.


हजारों सीटें खालीयूजी में रेगुलर कॉलेजों में सिर्फ 17सौ सीटें खाली हैं, जबकि प्रोफेशनल कॉलेजों में बीस हजार से ज्यादा और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दस हजार से ज्यादा सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं। सबसे कम एडमिशन भी इन्हीं कॉलेजों में हुए हैं। यही हाल पीजी कोर्स का है। वैसे ही स्टूडेंट पीजी में कम एडमिशन लेते हैं। उस पर यूनिवर्सिटी के सितम। प्राइवेट कॉलेजों में यहां पर करीब छह हजार सीटें खाली पड़ी हैं।भागे रेगुलर की ओर


तेजगढ़ी पर चाय की दुकान करने वाले अजयवीर की बेटी के इंटर में 61 परसेंट नंबर आए हैं। बीकॉम में एडमिशन लेना चाहती है, पर मेरिट करीब 70 परसेंट पर है। साफ है कि एडमिशन होना मुमकिन नहीं है। फिर भी कॉलेज के कर्मचारियों ने कह दिया कि पहले सत्तर परसेंट वालों के एडमिशन होंगे, बाद में तुम्हारी बेटी को एडजस्ट कर लेंगे। इसी तरह हजारों स्टूडेंट्स को कॉलेज कर्मचारियों और छात्र नेताओं ने बरगलाया, जिस कारण वो न तो रेगुलर कॉलेज में ही एडमिशन ले पाए और प्राइवेट कॉलेज का मौका भी हाथ से जाता रहा।हो रहा मजाक

कायदे से एडमिशन खत्म होने के बाद कॉलेजों में चुनाव की घोषणा होनी चाहिए, लेकिन एक ओर रेगुलर कॉलेजों में इलेक्शन के लिए नॉमिनेशन चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एडमिशन जारी हैं। कॉलेज में धारा 144 लागू है, लेकिन एडमिशन के कारण सैंकड़ों स्टूडेंट जाने अनजाने इसका उल्लंघन करते रहे।"अब एडमिशन प्रोसेस में कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा, जिनको एडमिशन कराने थे उन्होंने करा लिए हैं."प्रो। वाई विमला, एडमिशन कोर्डिनेटर, सीसीएसयूओवर व्यू डाटाटोटल एडमिशन - 129568टोटल वेकेंट सीट - 44453टोटल डायरेक्ट एडमिशन - 11017डायरेक्ट एडमिशन ऑन 23 अक्टूबर - 3934डायरेक्ट एडमिशन ऑन 23 अक्टूबरडायरेक्ट एडमिशन - यूजी - पीजीऑल - 1687 - 253गनर्वमेंट - 624 - 61प्रोफेशनल - 412 - 175सेल्फ फाइनेंस - 705 - 17टोटल - 3428 - 506यूजी कोर्स का स्टेटसस्टेटस - एडमिशन -  वेकेंटऑल - 108237 - 32782गनर्वमेंट - 46062 - 1757प्रोफेशनल - 26347 - 20368सेल्फ फाइनेंस - 35813 - 10654पीजी कोर्स का स्टेटसस्टेटस - एडमिशन -  वेकेंटऑल - 21334 - 11668गनर्वमेंट - 13423 - 5594प्रोफेशनल - 6985 - 4280सेल्फ फाइनेंस - 926 - 1794

Posted By: Inextlive