सक्रिय केस की संख्या : 560

स्वस्थ हुए : 1793

कुल मामले : 2365

कुल मौत : 13

-------------

-झारखंड में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या महज 560 पर पहुंची

-22 नए संक्रमित पाए गए राज्य में, सिमडेगा के 31 मरीज की रिपोर्ट निगेटिव

-ब्रेन हैमरेज से पीडि़त साहिबगंज के मरीज की मौत, संक्रमण की पुष्टि

रांची : झारखंड में कोरोना के मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। राज्य में रविवार को जहां महज 22 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई, वहीं 69 मरीज स्वस्थ हुए। मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 75.84 हो गया है, जबकि राष्ट्रीय दर महज 58.56 है। इस तरह राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 560 रह गई है। अबतक कोरोना के कुल मामले 2,365 हो गए हैं जिनमें 1,793 स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, ब्रेन हैमरेज से पीडि़त साहिबगंज के 68 वर्षीय मरीज की रांची के मेडिका अस्पताल में मौत हो गई। मौत शनिवार को हुई थी, रविवार को रिपोर्ट आई कि वह वह कोरोना संक्रमित थे।

रविवार को राज्य में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें गढ़वा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम के चार-चार, हजारीबाग, लोहरदगा, कोडरमा तथा सरायकेला खरसावां के दो-दो तथा बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम तथा रांची के एक-एक मरीज शामिल हैं। इधर, रविवार को ही सिमडेगा में 31, गिरिडीह में 15, पूर्वी सिंहभूम में नौ, गोड्डा में सात, रामगढ़ में पांच तथा रांची और चतरा में एक-एक मरीज स्वस्थ भी हुए।

इधर, रविवार को ही सिमडेगा में 31, गिरिडीह में 15, पूर्वी सिंहभूम में नौ, गोड्डा में सात, रामगढ़ में पांच तथा रांची और चतरा में एक-एक मरीज स्वस्थ भी हुए।

Posted By: Inextlive