सोते जागते हर समय आप मच्‍छरों का शिकार होते हैं। मच्‍छरों को घर से निकालने के लिए और खुद से दूर भगाने के लिए आप सैकड़ो तरीके अपनाते हैं फिर भी मच्‍छर कहीं ना कहीं से आप पर हमला कर ही देते हैं। मच्‍छरों के चलते आप गंभीर बीमारियों का भी शिकार होते हैं। अब आप को मच्‍छरों को भगाने के लिए ज्‍यादा मशक्‍कत नहीं करनी पड़ेगी क्‍योकि वैज्ञानिकों ने मच्‍छरों को भगाने का एक नया रास्‍ता ढूंढ निकाला है।


वैज्ञानिकों की एक टीम कर रही है शोधमच्छरों पर किए गए एक नए शोध में पता चला है कि इंसान के शरीर से निकलने वाली गंध को मच्छरों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वैगनिन यूनवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने केन्याई और स्विस वैज्ञानिकों के साथ मिलकर इस पर शोध किया है। यह फंदा लैंपशेड्स की तरह दिखता है। शोध में पता चला कि जिन घरों में इस तरह के फंदे का इस्तेमाल किया गया वहां मलेरिया के रोगी 30 फीसदी कम मिले। इस अनोखे फंदे में कुछ कमियां भी पाई गई हैं। इस फंदे के लिए बिजली सौलर पैनल से चाहिए जो कि काफी महंगा है। मानव शरीर की गंध भगाएगी मच्छर
केन्या में तो यह फंदा मच्छरों पर प्रभावी रहा लेकिन अफ्रीका के ज्यादातर इलाकों में कारगर साबित नही हुआ। साथ ही इस फंदे के लिए मानव शरीर की गंध में पाए जाने वाले केमिकल और कार्बन डाई ऑक्साइड जैसे एक केमिकल की जरूरत होती है। यह केमिकल अमेरिका में उपलब्ध है। साथ ही इस फंदे के लिए कई बार प्रोपेन टैंक्स बिजली या शुष्क बर्फ की जरूरत होती है। लोग इस फंदे को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस फंदे का इस्तेमाल मच्छरों को फंसाने के अलावा बल्ब जलाने या सेलफोन को चार्ज करने में कर सकते हैं।

Posted By: Prabha Punj Mishra