भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारतीय बल्‍लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। पूरी भारतीय टीम 112 रन पर आउट हो गई और श्रीलंका ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। आठ भारतीय बल्‍लेबाज तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। आइए जानें इस मैच में बना कौन सा शर्मनाक रिकॉर्ड....


धर्मशाला में बना अनचाहा रिकॉर्डश्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम धर्मशाला मैदान पर जब बैटिंग करने उतरी, तो उसकी शुरुआत ही खराब हो गई। 2 रन पर टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। रही सकी कसर, अन्य बल्लेबाजों ने पूरी कर दी। 4 बल्लेबाज तो बिना खाता खोले वापस लौट गए। इसमें सबसे खराब रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक का रहा। कार्तिक ने 18 गेंदें खेली और शून्य पर आउट हो गए। सबसे ज्यादा गेंद खेलकर 'डक' होने वाले दिनेश पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आइए जानें टॉप 5 में कौन-कौन है शामिल....एकनाथ सोलकर - 17 गेंद
दिनेश कार्तिक से पहले सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड एकनाथ सोलकर के नाम था। एकनाथ ने 1974 में इंग्लैंड के विरुद्ध 17 डॉट गेंदे खेली थीं और फिर जीरो पर आउट हो गए थे। एकनाथ ने भारत की तरफ से सिर्फ 7 वनडे खेले हैं जिसमें उनके नाम कुल 27 रन दर्ज हैं।जानें अनुष्का की जब पहली फिल्म आई थी, तब कोहली क्या करते थेसौरव गांगुली - 16 गेंद


इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम है। गांगुली को आमतौर पर धुंआंधार पारी खेलने के लिए जाना जाता रहा लेकिन 2001 में श्रीलंका के खिलाफ उनका भी हाल कुछ ऐसा था कि, वह 16 गेंद खेल गए और कोई रन बनाए बिना आउट हो गए थे। भुवनेश्वर कुमार/बुमराह - 15 गेंदटीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भुवी ने 2013 में श्रीलंका के अगेंस्ट यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था। भुवी 15 गेंद खेलकर जीरो पर आउट हो गए थे। इसके साथ ही गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में 15 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari