पंजाब पुलिस ने हाल ही में हाई प्रोफाइल गैंगस्टर व मोस्‍टवांटेड विक्की गोंडर का एनकाउंटर कर बड़ी उपलब्‍ध‍ि हास‍िल की है। विक्की गोंडर पर 10 लाख इनाम भी था। व‍िक्‍की नाभा जेल ब्रेक कांड और मर्डर के बाद लाश के पास भांगड़ा करने को लेकर चर्चा में था। इसके आतंक से पंजाब में लोग कांपते थे। हरियाणा यूपी और पंजाब पुलिस कई बार बॉर्डर सील कर इसके लि‍ए सघन तलाशी अभियान तक छेड़ चुकी थी। जानें इसका नेशनल प्‍लेयर से गैंगस्‍टर बनने तक का सफर...


गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया भी मारा गया पंजाब पुलिस के एआईजी गुरमीत सिंह चौहान का कहना है कि इधर कई दिनों से गैंगस्टर व मोस्टवांटेड विक्की गोंडर की तलाश हो रही थी। ऐसे में सूचना मिली कि विक्की गोंडर अपने दोस्त प्रेमा लाहौरिया के साथ गैंगस्टर लखविंदर लक्खा के घर पर छिपा है। इस पर पंजाब पुलिस ने राजस्थान के गंगानगर जिले के हिंदू माल कोट के पास पक्की गांव में घेराबंदी कर विक्की गोंडर का एकाउंटर कर दिया। विक्की के साथ-साथ प्रेमा लाहौरिया भी एनकाउंटर में मारा गया। पंजाब पुलिस को बधाइयां मिल रही
हालांकि इस दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। 10 लाख के इनामी विक्की के एनकांउटर से पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में लोग खुश हैं, क्योंकि यहां पर विक्की का खौफ छाया था। वहीं एनकांउटर के बाद पंजाब पुलिस को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। यहां तक कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जानकारी होते ही ट्वीट कर विक्की गोंडर का द इंड करने वाले जांबाज़ पुलिस अफसरों को बधाई दी है। मर्डर के बाद खुशी में करता था भांगड़ा


विक्की गोंडर अपने अपराधों के साथ-साथ अनोखे कारनामों की वजह से भी चर्चा में रहता था। विक्की गोंडर मर्डर करने के बाद बाद डेडबॉडी के पास भांगड़ा करने के लिए जाना जाता था। भांगड़ा के जरिए वह अपने काम को अच्छे से अंजाम देने की खुशी जाहिर करता था। वहीं वह 2016 में नाभा जेल से फिल्मी स्टाइल में फरार होने को लेकर भी चर्चा में रह चुका था। इसके साथ पांच अन्य कैदी भी भागे थे। इसके बाद से लगातार पुलिस विक्की की तलाश कर रही थी। अपराध की दुनिया में 2015 में जुड़ा28 साल के विक्की गोंडर का असली नाम हरजिंदर सिंह भुल्लर था। यह पंजाब के मुक्तसर जिले के सरावां बोदला गांव में रहता था। विक्की गैंगस्टर बनने से पहले नेशनल प्लेयर रह चुका था। डिस्कस थ्रो का वह काफी अच्छा खिलाड़ी था। डिस्कस थ्रो में विक्की ने नेशनल लेवल पर तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल्स भी जीते थे। विक्की का नाम अपराध की दुनिया में 2015 में जुड़ा था। फगवाड़ा के गैंगस्टर के सुक्खा काहलवां के मर्डर के बाद इसका नाम सुर्खियों में आया था।भारतीय संविधान के बारे में 10 सवाल जिनका जवाब जानकर गर्व से भर उठेंगे आप

Posted By: Shweta Mishra