-मंडे को मेयर की मौजूदगी में स्मार्ट पोल लगाने का समझौता

देहरादून

स्मार्ट सिटी कार्यो के तहत अब जल्द दूनाइट्स को वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए सिटी में 70 जगहों पर स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे। इन स्मार्ट पोल से कई दूसरी सुविधाएं मिल पाएंगी। नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डो को स्मार्ट पोल की सर्विसेस का लाभ मिल पाएगा।

देश में अब तक 1.25 लाख पोल

मंडे को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में मेयर सुनील उनियाल गामा की मौजूदगी में देहरादून स्मार्ट सिटी लि। कंपनी व इंडस टावर्स कंपनी के मध्य समझौता हुआ। कंपनी के अधिकारियों ने स्मार्ट पोल के बारे में जानकारी दी। मेयर ने इंडस कंपनी के सीईओ को समझौता पत्र सौंपते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में दून में डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ सर्विलांस सिस्टम भी बेतहर होगा। इंडस टावर्स के सीईओ बिमल दयाल ने कहा कि पोल सामान्य बिजली के खंभों की तरह एलईडी लाइट से युक्त होंगे। जिनके जरिए स्मार्ट सिटी जैसी जरूरी सेवाएं संचालित की जाएंगी। फ्री वाईफाई व सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। जबकि पर्यावरणीय सेंसर व वेरियेबल साइन बोर्ड से युक्त पोल होंगे। स्मार्ट पोल के खर्च का भार कंपनी उठाएगी, लेकिन डेढ़ दशक तक खुद भी देखभाल करेगी। बताया कि देश में अब तक 1.25 लाख से अधिक पोल स्थापित किए गए हैं। इस दौरान स्मार्ट सिटी के एसीईओ आशीष भटगांई सहित डीएससीएल व इंडस टॉवर्स कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी सुविधाएं मिलेंगी

-एलईडी लाइट।

- सीसीटीवी कैमरे।

-फोर-जी स्पीड की वाईफाई।

-फाइव-जी के लिए इंफ्रा तैयार रहेगा

-डिजिटल साइनबोर्ड।

-पर्यावरणीय सेंसर से मौसम की जानकारी।

-ई-गवर्नेंस से संबंधित जानकारियां।

-100 किमी अंडर ग्राउंड फाइबर नेटवर्क बिछेगा।

Posted By: Inextlive