खराब मौसम ने रोके कदम, लोगों की टिकी निगाहें

ALLAHABAD: मिशन मनास्लू के लिए पर्वतारोही अपर्णा बेस कैंप तक पहुंच चुकी हैं। यह बेस कैंप 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी है। कुछ दिनों की तैयारी के बाद वह करीब 27000 फीट की ऊंचाई वाले शिखर पर चढ़ाई करेंगी। मौसम अनुकूल होने की दशा में वह 5 से 10 अक्टूबर के बीच चढ़ाई कर सकती हैं। मनास्लू दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची पर्वतश्रेणी है। अपर्णा इस पर्वतश्रेणी पर पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही होंगी।

पहले भी रौशन कर चुकी हैं नाम

2002 बैच की आईपीएस अपर्णा कुमार इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार की पत्नी हैं। इसके पहले भी कई ऊंचे पर्वतों पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त कर उन्होंने यूपी पुलिस का नाम रौशन किया है। इस बार भी सभी की निगाहें उन पर टिकी हैं। बता दें कि इसके पहले अपर्णा कुमार ने दुनिया के सात में से छह महाद्वीपों पर सबसे ऊंची चोटियों पर देश का झंडा फहरा चुकी हैं। बताते हैं कि वर्तमान में मनास्लू पर्वत पर विपरीत परिस्थितियों में वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लगी हैं। यहां पर उन्हें 45 डिग्री माइनस तापमान का भी सामना करना पड़ रहा है।

Posted By: Inextlive