आने वाली आठ अप्रैल को मशहूर टीवी धारावाहिक और 1967 में आयी फिल्‍म द जंगल बुक पर आधारित रुडयार्ड किपलिंग की किताब जंगल बुक पर बनी फिल्‍म उसी नाम से एक बार फिर सिनेमाघरों में नजर आने को तैयार है। कहा जा रहा है कि भारतीय पध्‍ष्‍ठभूमि पर लिखी इस किताब पर बनी इस फिल्‍म को काफी हद तक भारतीयता के रंग में प्रस्‍तुत किया गया है।


कई भारतीय भाषाओं में बनी है फिल्‍म


अंग्रेजी के साथ साथ द जंगलबुक को कई भारतीय भाषाओं हिंदी अंग्रेजी, तमिल और तेलगू में रिलीज किया जा रहा है। फिल्‍म में भारतीयता का पूरा मजा देने के लिए इस एनिमेटेड फिल्‍म में वॉयस ओवर करने वाले कलाकारों से उसी अंदाज में डॉयलॉग बोलने को कहा गया है। इसके लिए कलाकारों का चयन भी उसी नजरिए से सोच समझ कर किया गया है। फिल्‍म में मोगली का केंद्रीय पात्र निभा रहे हैं भारतीय मूल के नील सेठी जबकि अन्‍य किरदारों में उनकी मां कही जाने वाली रक्षा को हिंदी में आवाज दी है शेफाली छाया ने जबकि अंग्रेजी में येइस पात्र के लिए चुना गया है लुपिटा न्योंगो को। फिल्‍म में बघीरा और शेरखन भी दो महत्‍वपूर्ण पात्र हैं। अंग्रेजी में बघाीरा की आवाज दी है बेन किंग्‍स्‍ले ने और हिंदी में ओमपुरी ने वहीं अंग्रेजी में शेर खान के लिए चयन हुआ इदरिस एल्‍बा का और हिंदी में नाना पाटेकर का। इसी तरह एक और अहम्र किरदार बल्‍लु के लिए इर फान खान और बिल मुर्रे का चयन हुआ और का के लिए प्रियंका चोपड़ा और स्‍कॉरलेट जोहांसन की आवाजें सुनायी देंगी। कहानी तो है जानी पहचानी

फिल्‍म की कहानी तो करीब करीब हर वर्तमान पीढ़ी की जानी पहचानी है। एक मासूम बच्‍चा जंगल में आ जाता है और वहां उसका पालन पोषण भेड़ियों के बीच होता है। और आखिर एक दिन वो इंसानों के बीच अपने घर लौट आता है। रोचक उतार चढ़ाव और भावनात्‍मकता के बीच फिल्‍म की कहानी मानवीय मूल्‍यों की असलियत को दिखाती है और अपने भीतर झांकने को कहती है।   बचपन में लौटने और सोचने का मौका देती है फिल्‍म इस कहानी कें साथ लोगों का पुराना कनेक्‍ट ना टूटने पाए इस बात का पूरा ख्‍याल रखा गया है, ये कहना है फिल्‍म के संवाद लेखक मयूर पुरी का। अब ये कितना सही है ये तो फिल्‍म देखने के बाद ही पता चलेगा। पर फिल्‍म का ट्रेलर देखने के बाद ये तय हो जाता है कि आपको अपने बचपन की सैर तो जरूर करने को मिलेगी। साथ ही फिल्‍म की कहानी आपको सोचने के लिए मजबूर करेगी कि क्‍या इंसान वाकई जानवरों से बेहतर हैं जो बिना जरूरत के किसी का शिकार नहीं करते।

inextlive from Hollywood News Desk

Posted By: Molly Seth