मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने लंबी बीमारी के बाद आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे लखनऊ के गुलाला घाट पर किया जाएगा। लाल जी टंडन के निधन पर राष्ट्रपति पीएम और यूपी के सीएम समेत कई राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया।

नई दिल्ली (एएनआई)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल 85 वर्षीय लाल जी टंडन का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह 5:35 बजे निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ, यूरीन और बुखार की शिकायत के बाद टंडन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका 11 जून से इलाज चल रहा है उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों और उनके समर्थकों में शोकी लहर दाै़ड़ गई है। राष्ट्रपति कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा ट्वीट किया मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन के निधन से हमने एक महान नेता को खो दिया है, जिन्होंने लखनऊ के सांस्कृतिक परिष्कार और एक राष्ट्रीय गतिरोध के संयोजन को जोड़ा है। मैं उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

In the passing away of Madhya Pradesh Governor Shri Lal Ji Tandon, we have lost a legendary leader who combined cultural sophistication of Lucknow and acumen of a national stalwart. I deeply mourn his death. My heartfelt condolences to his family and friends.

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2020


लालजी टंडन ने भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा श्री लालजी टंडन को समाज की सेवा करने के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई, हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया। उनके निधन से दुखी हूं। श्री लालजी टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने प्रिय अटल जी के साथ लंबे समय तक और करीबी संबंधों का आनंद लिया। दु: ख की इस घड़ी में श्री टंडन के परिवार और शुभचिंतकों को मेरी संवेदना। ओम शांति।

Shri Lalji Tandon will be remembered for his untiring efforts to serve society. He played a key role in strengthening the BJP in Uttar Pradesh. He made a mark as an effective administrator, always giving importance of public welfare. Anguished by his passing away. pic.twitter.com/6GeYOb5ApI

— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2020


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्हें उनके बेटे आशुतोष टंडन से वार्ता कर शोक जताया।सीएम योगी ने कहा कि लाल जी टंडन के रूप में हमने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक, प्रखर समाज सेवी को खोया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने लालजी टंडन के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे लखनऊ के गुलाला घाट पर किया जाएगा।

म.प्र. के मा. राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।
उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 21, 2020

Posted By: Shweta Mishra