MP Political Crisis मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद छोड़ते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा साैंप दिया। आज विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा देते हुए कमलनाथ ने बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

भोपाल (मध्य प्रदेश) (एएनआई)। MP Political Crisis मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह फ्लोर टेस्ट से पहले अपना इस्तीफा दे दिया। उन्हेांने दोपहर में राज भवन में राज्यपाल लालजी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कमलनाथ ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, मैंने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों को राज्य में सरकार से बाहर रखने के लिए बंदी बनाने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने हर कदम पर उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। उनकी सरकार ने 15 महीने के अंतराल में राज्य को एक नई दिशा देने की पूरी कोशिश की। बीजेपी को 15 साल मिले, लेकिन उनकी सरकार को केवल 15 महीने मिले लेकिन इस दौरान मध्य प्रदेश के लोगों को पता है कि बीजेपी ने साजिश रची है।

#WATCH I have decided to tender my resignation to the Governor today: #MadhyaPradesh CM Kamal Nath pic.twitter.com/DlynuxzGtO

— ANI (@ANI) March 20, 2020पहले दिन से ही बीजेपी की साजिश शुरू हो गई

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही बीजेपी की साजिश शुरू हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने हमारे 22 विधायकों को बेंगलुरु में बंदी बना लिया। यह करोड़ों रुपये खर्च करने वाली राजनीति थी। कमलनाथ ने यह भी कि कहा कि हमने 15 महीनों में अपने 400 वादों को पूरा किया। हमने माफिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जिससे वे पनपने नहीं पाए। भाजपा को यह सब पसंद नहीं आया। हमारी सरकार की उपलब्धियां भाजपा पचा नहीं रही थी। उन्होंने कहा कि लोग अपनी मर्जी के खिलाफ जाने वालों को माफ नहीं करेंगे।

Posted By: Shweta Mishra