भारतीय क्रिकेट कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी हॉकी इंडिया लीग में रांची फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है. धोनी ने यह टीम सहारा परिवार के साथ मिलकर खरीदी है. सहारा परिवार के पास यूपी विजार्ड्स की टीम है.


फुटबॉल के बाद धोनी ने खरीदी हॉकी टीमफुटबॉल और मोटर स्पोर्ट्स में हाथ आजमाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने हॉकी टीम खरीद ली है. धोनी ने सराहा परिवार के साथ मिलकर हॉकी इंडिया लीग में रांची फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है. इस टीम को रांची रेज के नाम से जाना जाएगा. गौरतलब है कि सहारा परिवार इससे पहले यूपी विजाडर्स के नाम से टीम खरीद चुका है. रांची रेज में हिस्सेदारी के साथ अब सहारा परिवार हॉकी इंडिया लीग की दो टीमों का मालिक बन चुका है. धोनी होंगे प्रिंसिपल ओनर


जनवरी में शुरू होने वानी हॉकी इंडिया लीग में धोनी रांची फ्रेंचाइजी के प्रमुख ओनर होंगे. गौरतलब है कि सहारा परिवार सिर्फ लॉजिस्टिकल सर्पोट देने की स्थिति में है. रांची में इस फ्रेंचाइजी कर जर्सी और टीम लोगो जारी किया गया. इससे पहले धोनी मोटर स्पोर्ट्स टीम माही रेसिंग के भी मालिक बन चुके हैं. इसके अलावा धोनी इंडियन सुपर लीग में फुटबॉल चेन्नईयिप एफसी के को-ओनर हैं. धोनी ने कहा मेरे लिए खास दिन

हॉकी इंडिया लीग की रांची फ्रेंचाइजी के टीम लोगो लांचिंग के मौके पर धोनी ने हॉकी से जुड़ी अपनी भावनाएं जाहिर कीं. धोनी ने कहा कि रांची फ्रेंचाइजी खरीदना और आज इस टीम की जर्सी और लोगों लांच करना मेरे लिए कुछ खास है. धोनी ने कहा कि हॉकी से जुड़ना उनके लिए काफी सुखद है. हालांकि उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपनी पहली जिम्मेदारी जताई. धोनी ने कहा क्रिकेट मेरी पहली जिम्मेदारी है लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते मेरा झुकाव खेल को बढ़ावा देने पर है.

Hindi News from Sports News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra