इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके पूर्व कप्तान एमएस धोनी फिलहाल ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। माही ने खेतों में घूमते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह स्ट्राबेरी खा रहे हैं। माही का कहना है कि वह ऐसे ही स्ट्राबेरी खाते रहे तो बाजार में क्या पहूंच पाएगा।

नई दिल्ली (एएनआई)। भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से बल्ला छोड़ चुके हैं। माही इस समय खेती पर ध्यान दे रहे। पिछले काफी समय से उन्हें खेतों में घूमते हुए देखा गया। एक बार फिर वह अपने ऑर्गेनिक फाॅर्म पहुंचे जहां उन्होंने स्ट्राबेरी का स्वाद चखा। इसका एक वीडियो भी माही ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "अगर मैं खेत में जाता हूं तो कोई स्ट्रॉबेरी बाजार में नहीं जाएगी।" धोनी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्हें स्ट्राबेरी बहुत पसंद है।

View this post on Instagram A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

पिछले महीने जीते आईसीसी अवार्ड
पिछले महीने धोनी को ICC मेन्स वनडे और T20I टीम ऑफ द डिकेड का कप्तान चुना गया था। CSK के कप्तान ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में विचित्र रन आउट के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल को वापस बुलाने के अपने इशारे के लिए ICC स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड भी जीता।

इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके संन्यास
धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर 183 के साथ 350 वनडे खेले। वह सभी प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी (50 ओवर का विश्व कप, टी 20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एकमात्र कप्तान बने हुए हैं। धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। यह उनके नेतृत्व में था कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में अपने पहले सीजन में आईसीसी विश्व टी 20 में भारत की जीत के लिए नेतृत्व करने के बाद 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत को विश्व चैंपियन बनाया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari