भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। आइए इस मौके पर देखें इस स्टार क्रिकेटर की 10 आम तस्वीरें..

कानपुर। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गए। 7 जुलाई, 1981 को रांची में जन्में धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था। एक छोटे से शहर में क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले माही ने अपनी काबिलियत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। वैसे इतने बड़े स्टार क्रिकेटर होने के बावजूद धोनी अंदर से एक आम इंसान ही हैं। ऐसा एक बार नहीं कई बार देखा गया, जिसका गवाह हैं ये तस्वीरें।

जमीन पर बैठकर पी दोस्‍त के हाथ की चाय

धोनी के जमीन से जुड़े होने का एक सबूत तब मिलता है। जब धोनी फरवरी 2017 में झारखंड की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे थे। कोलकाता पहुंचे धोनी को उनका पुरान दोस्त मिला, जो कि स्टेशन पर चाय की दुकान लगाता था। दरअसल धोनी जैसे ही मैदान से बाहर निकले तो देखा उनसे कोई मिलने आया है, वह उनका पुराना दोस्त थॉमस था। धोनी ने उन्हें झट से पहचान लिया और गले लगाया। बताते चलें कि जब धोनी खड़गपुर स्टेशन पर टीटीई की नौकरी करते थे, तो धोनी थॉमस की दुकान पर चाय पीने आते थे। थॉमस से मिलने के बाद धोनी ने वहीं जमीन में बैठकर चाय भी पी।

साधारण नाई से कटवाए बाल
किसी सेलेब्रिटी की ड्रेस से लेकर हेयर स्टाईल तक सबकुछ प्रोफेशनल होता है। मगर माही के लिए यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे एक आम इंसान के लिए। साल 2016 में धोनी ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें एक साधारण नाई से बाल कटवा रहे थे। वैसे माही के पास एक पर्सनल हेयर स्टाईलिस्ट हैं लेकिन धोनी आज भी पुरानी जिंदगी को भूले नहीं हैं।

जब खुद करने लगी मजदूरी
दो साल पहले धोनी का जब घर बन रहा था तो माही अकसर वहां विजिट किया करते थे। एक दिन धोनी ने देखा कि कोई पत्थर चिकना नहीं हैं। बस फिर क्या वह मशीन लेकर मार्बल की घिसाई करने में जुट गए। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लोगों ने धोनी के इस अंदाज को काफी पसंद किया।

हवाई जहाज की जगह ट्रेन से किया सफर
पिछले साल फरवरी में धोनी ने उस वक्त सबको चौंका दिया, जब वह प्लेन की बजाए ट्रेन का सफर करने लगे। माही अपने झारखंड के पुराने साथियों के साथ ट्रेन में बैठकर रांची आए थे। इस दौरान धोनी ने न कोई सिक्योरिटी ली न कोई स्पेशल अटेंशन। वह आम जनता की तरह ट्रेन में बैठे और सफर पूरा किया।

सीनियर खिलाड़ी होकर पिलाया पानी
हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में धोनी को आराम दिया गया था। हालांकि धोनी मैदान पर मजबूत थे मगर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। बीच मैच में जब साथी खिलाड़ी को प्यास लगी तो धोनी खुद ड्रिंक्स ब्वॉय बनकर पानी लेकर मैदान के अंदर पहुंचे। धोनी को यह काम करने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं थी।

बाइक लेकर निकल पड़ते सड़कों पर

एमएस धोनी को बाइक से कितना लगाव है यह हम सब जानते हैं। मैच से फुर्सत मिलने के बाद धोनी घर पहुंचते ही सबसे पहले बाइक से सैर करते हैं। रांची में धोनी को बाइक से घूमते कई बार देखा गया। वह बिल्कुल आम इंसान की तरह बिना किसी सिक्योरिटी के घूमते हैं।

मैदान पर सोने लगे थे माही
पिछले साल भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। वहां एक मैच में श्रीलंका को हारता देख दर्शकों ने मैदान पर बोतले फेंकनी शुरु कर दी थी। जिसके बाद खेल रोक दिया गया और कुछ खिलाड़ी वापस पवेलियन लौट गए लेकिन महेंद्र सिंह धोनी बीच मैदान पर ही लेट गए। धोनी ने ग्‍लव्‍स उतारकर उल्‍टा होकर एक झपकी ले ली। जिसकी फोटो खूब वायरल हुई थी।

चेन्‍नई एयरपोर्ट की फर्श पर लेटे
एक मिडिल क्‍लॉस फैमिली से आकर दुनिया में अपना नाम कमाने वाले माही का अंदाज काफी निराला है। धोनी के अंदर कभी भी स्‍टारडम हावी नहीं हुआ। वह आज भी जमीन से जुड़े हैं। इसका सबूत हमें समय-समय पर देखने को मिल जाता है। इसी साल माही को चेन्‍नई एयरपोर्ट पर जमीन पर लेटे हुए देखा गया था। बीसीसीआई ने खुद धोनी की फर्श पर लेटे हुए फोटो ट्वीट की थी। यानी कि करोड़ों कमाने वाला यह खिलाड़ी डाउन टू अर्थ भी है।

बेटी के साथ लेटे-लेटे लगाई दौड़
धोनी एक बेटी के पिता भी हैं। क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही धोनी अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताते हैं। सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अक्‍सर धोनी को बेटी जीवा के साथ मस्‍ती करते देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जब वह जमीन पर लेटे-लेटे जीवा के साथ रेस लगा रहे थे।

डैडी की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई
मैच के दौरान तो धोनी अपने परिवार से मिल नहीं पाते मगर मैच खत्‍म होते ही वह एक पति और डैडी की जिम्‍मेदारी बखूबी निभाते हैं। इसी साल आईपीएल के दौरान धोनी के ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम पर उनका एक क्‍यूट वीडियो वायरल हुआ था जिसमें माही बेटी जीवा की सेवा करने में लगे हैं। दरअसल माही अपनी बेटी के बालों को हेयर ड्रायर से सुखा रहे थे।
एमएस धोनी बर्थडे : धोनी ने जब पहला वर्ल्डकप तब कोहली अंडर-19 खेला करते थे

धोनी के बाद डेब्यू करने वाले कितने खिलाड़ी ले चुके संन्यास
एमएस धोनी बर्थडे : बतौर गेंदबाज धोनी के नाम है एक विकेट, इस बल्लेबाज का किया था शिकार

var url = 'https://www.youtube.com/amp-youtube/dkiWzkvf0R0'; var type = 'youtube'; var width = '100%'; var height = '360px'; var div_id = 'playid14'; playvideo(url,width,height,type,div_id);

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari