पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर क्रिकेट जगत ने माही को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां भेजी। मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने खास तस्वीर शेयर कर अपने पूर्व कप्तान को बर्थडे विशेज भेजी।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी बुधवार को 40 साल के हो गए। विश्व कप 2011 और टी 20 विश्व कप 2007 के विजेता कप्तान के लिए दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने धोनी को एक वीडियो के साथ बर्थडे विश किया जिसमें उनकी कप्तानी के कुछ बेहतरीन क्षण और प्रदर्शन को दिखाया गया है।

“Only for a fraction of a second and Dhoni, like lightning, had those bails off.”
Happy birthday to one of the sharpest keepers in cricket history 🧤 pic.twitter.com/WNwxngwx5E

— ICC (@ICC) July 7, 2021

धोनी के साथ रिटायरमेंट लेने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। आप मेरे लिए एक दोस्त, भाई और एक गुरु रहे हैं, जिसे कोई भी कभी भी मांग सकता है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें ! एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और एक महान कप्तान होने के लिए धन्यवाद।#जन्मदिन मुबारक हो धोनी।'

Wishing you a very happy birthday @msdhoni You have been a friend, brother & a mentor to me, all one could ever ask for. May God bless you with good health & long life! Thank you for being an iconic player & a great leader.#HappyBirthdayDhoni ❤️🙌 pic.twitter.com/qeLExrMonJ

— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 6, 2021

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार तस्वीर शेयर कर अपने पूर्व कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी। विराट ने धोनी के साथ गले लगते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि, 'हैप्पी बर्थडे कप्तान।'

Happy birthday skip 💙🇮🇳 @msdhoni pic.twitter.com/ydUQXb7ZzK

— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2021

मोहम्मद कैफ लिखते हैं, 'दादा ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली। विभिन्न युगों के दो महान नेताओं का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले पुरुषों को जन्मदिन की बधाई।'

Dada taught us youngsters how to win and Dhoni made it into a habit. Two great leaders from different eras born just a day apart. Happy birthday to the men who shaped Indian cricket.@msdhoni @SGanguly99 pic.twitter.com/l8F7qaPlWr

— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 6, 2021

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लिखा, 'यह एक ऐसा एहसास है जो हमेशा आपके आसपास रहेगा जब आप होंगे। लीजेंड को सलाम। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई।'

It&यs a feeling that will always ignite when your around me… salute to the legend. Happy birthday Mahi bhai ❤️🤗 pic.twitter.com/xebk2swwSH

— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) July 7, 2021

हार्दिक पांड्या ने लिखा, 'आपके लिए हमेशा प्यार और मेरे सबसे बड़े दोस्त को, जन्मदिन मुबारक हो माही भाई।'

To my forever love and my greatest friend, happy birthday Mahi bhai 🤗 Only love for you ❤️ @msdhoni pic.twitter.com/Fs6BtdWzvR

— hardik pandya (@hardikpandya7) July 6, 2021

तेज गेंदबाज उमेश यादव लिखते हैं, 'सबसे महान में से एक को जन्मदिन मुबारक हो, कई लोगों के लिए प्रेरणा।'

Happy birthday to one of the greatest, an inspiration to many. Have a good one mahi bhai @msdhoni 🚁❄️ pic.twitter.com/VC0XsAIuhz

— Umesh Yaadav (@y_umesh) July 7, 2021

श्रेयस अय्यर ने भी धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Happy birthday @msdhoni 😊👏 pic.twitter.com/eI1VjmLddX

— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) July 7, 2021

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari