कल यानि 7 जुलाई को भारत के क्रिकेट स्‍टार महेंद्र सिंह धोनी का हैप्‍पी बर्थडे था। अपने 36वें जन्‍मदिन का यह सेलीब्रेशन धोनी जिंदगी में शायद ही कभी भूल पाएंगे क्‍योंकि यहां पूरी टीम ने उनको केक से ऐसा नहलाया और फेसियल किया कि उनकी बेटी जीवा भी उन्‍हें पहचान नहीं पा रही थी।

धोनी पर केक लेकर टूट पड़े साथी खिलाड़ी
धोनी और पूरी टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है तो उनका जन्मदिन भी जमैका के एक होटल में सेलीब्रेट किया गया। BCCI ने धोनी के इस बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो ऑनलाइन किया है, जिसमें धोनी के साथ साक्षी, बेटी जीवा तो है ही। इनके अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट, हार्दिक, युवराज, शिखर धवन समेत तमाम लोग मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही धोनी केट काटते हैं, वैसे ही वो सब खिलाड़ियों की चाल को समझकर खुद ही केक में अपना मुंह घुसा देते हैं। इसके बाद तो युवराज समेत कई खिलाड़ी केक और क्रीम लेकर उन पर टूट पड़ते हैं। कोई उनके चेहरे तो बालों तो कोई उनकी शर्ट पर केक मलने लगता है। कुछ देर तक चली इस केक की बारिश के बाद धोनी का चेहरा और उनकी हालत देखने लायक होती है।

 

 

 

पूरी तरह केक स्नान करने के बाद सेल्फी का दौर शुरु होता है। सबसे पहले कप्तान विराट कोहली अपनी जीभ निकालकर फन सेल्फी लेते हैं। इसके बाद सेल्फी का लंबा दौर चलता है।


विराट की सैलरी के आगे मिताली राज की सैलरी न के बराबर, मेन्स और वीमेन टीम की कमाई का अंतर कर देगा हैरान

एक लाइन में कहें तो धोनी का यह बर्थडे सेलीब्रेशन बहुत ही क्यूट और फनी है, जिसे कोई भी नहीं भूल पाएगा।

धोनी की बेटी जीवा ने मॉडल की तरह कटवाए अपने बाल, क्यूट वीडियो देख फिदा हो जाएंगे

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra