भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी का एक डांस करते वीडियो सामने आया है। पत्‍नी साक्षी के कहने पर धोनी एक फिल्‍मी गाने पर कुछ डांस मूव दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। आप भी देखें।

'झक मार के' गाने पर किया डांस
क्रिकेट के मैदान पर धुंआंधार बैटिंग करने वाले माही ठुमके लगाने में भी उस्ताद हैं। एमएस धोनी का एक डांस करते हुए वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी हैं, साक्षी बैठे-बैठे धोनी को इशारा करते हैं और माही खड़े होकर डांस करने लगते हैं। यह वीडियो कब बना है और किसने बनाया, यह तो पता नहीं लेकिन फिल्म 'देसी ब्वॉयज' के गाने 'झक मार के' पर धोनी ने जबर्दस्त ठुमके लगाए। पति का डांस देख साक्षी खूब जोर-जोर से हंसने लगीं। फिलहाल फैंस अब यह वीडियो देख रहे हैं।

 


पहले भी डांस कर चुके हैं धोनी
पूर्व कप्तान और बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का इससे पहले भी डांस वाला वीडियो सामने आया है। आईपीएल 10 में धोनी का एक एड शूट के लिए डांस वाला वीडियो काफी चर्चित हुआ था। धोनी का साथ दिया था उनकी टीम राइजिंग पुणे के खिलाड़ी बने स्टोक्स ने।

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari