पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी हर दिल अजीज है पर बात जब माही की बेटी जीवा की आती है तो फैंस क्‍या प्‍यार जीवा के लिये कुछ बड़ जाता है। माही समय-समय पर जीवा के वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में माही ने जीवा का एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर अपडेट किया है। वीडियो में क्‍यूट जीवा अपनी मां से आईपीएल टीमों के नाम सीख रही हैं।

दो साल की हो गई हैं जीवा
पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी करोड़ो दिलों की धड़कन है पर माही के दिल में उनकी बेटी जीवा बसती है। माही जीवा से बहुत प्यार करते हैं। माही अक्सर जीवा केसाथ खेलते हुये अपनी फोटो भी फैंस के लिये शेयर करते हैं। जीवा अब दो साल की हो गई है। ऐसे में जीवा की मां ने उन्हें घर पर ही पढ़ाना शुरु कर दिया है। जीवा की पढ़ाई की शुरुआत हुई आईपीएल टीमों के नाम के साथ। आईपीएल टीमों का नाम शहरों के नाम पर रखा गया है। वीडियो में जीवा अकेली दिखाई दे रही हैं।

मां ने घर पर शुरु की जीवा की क्लास
वीडियो में साक्षी की आवाज भी सुनाई दे रही है। साक्षी जीवा को टीम के नाम गिनवा रही है। जीवा उन्हें दोहरा रही है। जीवा ने दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक की टीमों के नाम लिए हैं। जीवा ने कुछ छह टीमों के नाम लिये हैं। पहले भी जीवा और धोनी की मस्ती के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। जीवा अब दो साल की हो गई है और फरवरी महीने में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है। कुछ दिनों पर पहले धोनी ने जीवा के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों जमीन पर रेंग रहे थे।

 


Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra