पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धोनी काफी स्टाईलिश लग रहे हैं। ये तस्वीरें हेयर स्टाईलिस्ट आलिम हकीम ने शेयर की हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नया हेयर स्टाइल काफी चर्चा में है। धोनी अक्सर अपनी यूनिक हेयर स्टाईल के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने फिर से अपना लुक बदला है। मशहूर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पूर्व कप्तान की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

धोनी की तस्वीरें देख फैंस शाॅक्ड
आलिम ने धोनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'लीजेंड धोनी स्पोर्ट्स ए डैशिंग लुक हमारे लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस हेयरकट और दाढ़ी को करने में बहुत मजा आया। तस्वीरों की एक सीरीज में उन्हें एक नए हेयर स्टाईल और दाढ़ी के रूप में देखा जा सकता है। इससे पहले मंगलवार को पूर्व कप्तान सुर्खियों में आए थे क्योंकि रेट्रो जर्सी में उनकी तस्वीरें एक विज्ञापन शूट के बाद वायरल हो गई थीं। फिल्म निर्माता फराह खान ने धोनी को एक विज्ञापन के लिए निर्देशित किया और जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं, फैंस इसे खूब शेयर करने लगे।

आईपीएल में दिखेंगे माही
फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के सेट से धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें जर्सी पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि धोनी ने शूट पर मौजूद सभी लोगों के साथ उनके साथ स्पॉट बॉय तक की तस्वीरें लीं। धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। सितंबर में यूएई के आईपीएल के फिर से शुरू होने पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान वापस एक्शन में आ जाएंगे। मुंबई इंडियंस 19 सितंबर को पहले गेम में सीएसके से भिड़ेगी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari