भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। यहां धोनी का घर भी है। रांची पहुंचते ही माही ने टीम इंडिया को अपने घर पर डिनर दिया। इसकी तस्वीरें अब सामने आर्इ हैं।


कानपुर। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आठ मार्च को रांची में खेला जाएगा। धोनी के गृह नगर रांची में टीम इंडिया अगर तीसरा वनडे जीत लेती है तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी। बुधवार को विराट एंड टीम रांची पहुंची जहां बाकी खिलाड़ी तो होटल चले गए मगर धोनी सीधे अपने घर को निकले। यहां माही ने पूरी टीम इंडिया को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया। रात में भारतीय क्रिकेटर्स और स्टाॅफ ने धोनी के घर पर खूब इंज्वाॅय किया इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में कोच सहित सभी भारतीय खिलाड़ी डाइनिंग टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।टीम इंडिया है ड्राइविंग सीट पर


बताते चलें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल ड्राइविंग सीट पर है। भारत ने पहले हैदराबाद और फिर नागपुर वनडे में कंगारुओं को पटखनी दी। ऐसे में विराट एंड टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। अब तीसरा मैच रांची में होगा जहां भारत को जीत मिलते ही सीरीज उनके कब्जे में हो जाएगी।धोनी ने मना किया उद्घाटन करने से

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी अपने घरेलू फैंस के सामने मैदान में उतरेंगे। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 'धोनी पवेलियन' भी बनाया गया है। माही से जब इस पवेलियन का उद्घाटन करने को कहा गया तो उन्होंने विनम्रता के साथ मना कर दिया। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने धोनी से पवेलियन के इनऑगरेशन की बात कही थी मगर उन्होंने मना कर दिया। धोनी का कहना था, 'दादा अपने ही घर में क्या इनऑगरेट करना।'माही ने 'धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से किया मना, कह दी इतनी बड़ी बातInd Vs Aus : धोनी के घर में 8 मार्च को अपना दूसरा मैच खेलेंगे कंगारू

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari