क्रिकेट और क्रिकेटर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनो धोनी की एक्‍स गर्लफ्रेंड वेब सीरीज माया के एक एक्‍टर को डेट कर रही हैं। अगर आप नहीं समझे तो हम बता दे कि कुछ समय पहले साउथ फिल्‍मों की अभिनेत्री राय लक्ष्‍मी ने धोनी की गर्लफ्रेंड होने का दावा किया था। उन्‍होंने कहा था कि वो और धोनी कुछ समय तक रिलेशनशिप में थे।


लक्ष्मी का नाम अब हनीफ के साथ जोड़ा जा रहा है। हनीफ कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी को डेट कर चुके हैं। हनीफ और पूजा की मुलाकात डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सीजन 1 के सेट पर हुई थी। कोरियोग्राफर हनीफ ने शो में सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट पूजा के साथ जोड़ी बनाई थी। शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों का अफेयर शुरू हुआ था।

हनीफ ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले अपना नाम बदल लिया है। हनीफ ने अपना नाम बदल कर वीर आर्यन रख लिया है। हनीफ ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी इसी नाम का बना लिया है। अब उनकी पहचान इसी नाम से होने वाली है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra