भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी कि जिंदगी की कई अनकही कहानियां जल्‍द ही 70 एमएम स्‍क्रीन पर नजर आएगी। केप्‍टन कूल की जिंदगी पर फिल्‍म बना रहे डॉयरेक्‍टर नीरज पांडेय ने यह दावा किया है कि वो इस फिल्‍म के जरिए कई ऐसी कहानियों को सामने लाएंगे जो कहीं दब कर रह गईं थीं। कहा जाता है लव स्‍टोरी की कभी भी हैप्‍पी इंडिंग नही होती है ऐसा ही कुछ हुआ था माही की जिंदगी मे जिसके चलते उनका पहला प्‍यार अधूरा रह गया। आज हम आप को माही के पहले प्‍यार के बारे मे बताने जा रहे हैं।


साक्षी नही यह लड़की थी धोनी का पहला प्यारफिल्म के प्रोडेक्शन टीम के सोर्स की माने तो महेन्द्र सिंह धोनी जब भारतीय क्रिकेट टीम मे सिलेक्शन के सपने देख रहे थे उसी दौरान उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई और उन्हे प्यार हो गया। उस लड़की का नाम प्रियंका झा था। धोनी प्रियंका के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहते थे। वनडे क्रिकेट मे रांची के इस विकेट कीपर का नाम कुछ ऐसा चमका कि उसे भारतीय टीम मे जगह मिल गई। 2003-2004 मे जिम्बावे और केन्या के टूर के लिए उन्हे भी सिलेक्ट किया गया था। केन्या और पाकिस्तान के साथ एक टूर्नामेंट मे उन्होने टीम को 223 रनो का लक्ष्य पूरा करने मे मदद करते हुए अपनी हॉल्फ सेंचुरी बनाई। एक्सीडेंट मे हुई थी धोनी के पहले प्यार की मौत
72.40 के एवरेज के साथ छठी इनिंग मे उन्होने 362 रनो का लक्ष्य खड़ा किया। जिसके बाद धोनी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और रवी शास्त्री की नजरों मे आए। जब उन्होने लॉरेल्स जीता तब एक ट्रेजडी के दौरान प्रियंका की एक एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई थी। एक साल बाद जब धोनी घर लौटे तो उन्हे इस बात की जानकारी हुई जिसके बाद वो टूट गए थे। उनके नजदीकी लोगों को लगा कि वह लड़की के प्यार मे घिर चुके हैं पर चरित्र की शक्ति को ध्यान मे रखते हुए धोनी ने खुद को संभाला और अपने कॅरियर को सवांरने मे जी जान लगा दी। वो खुद को नीले रंग के कपड़ो मे देखना चाहते थे। 2004-2005 मे विशाखपट्टनम मे पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज के दूसरे मैच मे धोनी ने 123 गेंदो पर 148 रन बनाए। शादी के बाद भी धोनी नही भुला सके पहला प्यारकिसी इंडियन विकेट कीपर द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा किया गया यह पहला हाई स्कोर था। इसके बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़ कर नही देखा और हर मैच मे वो एक नया इतिहास बनाते गए। धोनी ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिसे तोड़ना नामुमकिन है। साक्षी सिंह रावत से शादी के बाद भी धोनी कभी अपने पहले प्यार को नही भूल पाए। 4 जुलाई 2010 को देहरादून मे साक्षी के साथ सात फेरे लेकर वह विवाह के पवित्र बंधन मे बंध गए। कियारा अडवाणी ने एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी मे साक्षी का किरदार निभाया है। फिल्म मे सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है।

Posted By: Prabha Punj Mishra