भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में मुंबई में पत्नी साक्षी के साथ देखा गया। इस दौरान माही की पत्नी धोनी से ज्यादा कूल लगीं। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गईं।


कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही इस समय इंग्लैंड में हो, मगर टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भारत में हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके माही इन दिनों अपनी पत्नी साक्षी के साथ मुंबई घूम रहे हैं। माही दरअसल यहां एक फंक्शन अटेंड करने आए थे।बुधवार को धोनी पत्नी साक्षी के साथ अपने घर की ओर रवाना हो गए। धोनी और साक्षी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक तरफ जहां माही हमेशा अपनी पसंदीदा ड्रेस जींस और टीशर्ट में दिखे, वहीं पत्नी साक्षी ने ऐसी ड्रेस पहनी कि अपने पति से ज्यादा कूल लग रही थीं।


साक्षी ने डेनिस जींस के साथ स्लीवलेस टॉप पहना हुआ था। यही नहीं कूल दिखने के लिए उन्होंने टॉप के ऊपर श्रग पहना था। साक्षी का यह अंदाज देखते ही बन रहा था। एयरपोर्ट पर वह जैसे ही धोनी के साथ आईं तमाम कैमरे उनकी तरफ घूम गए।

साक्षी जहां अपने फोन में बिजी थीं वहीं माही अपने में मगन थे। हालांकि साक्षी जब तक अंदर चली नहीं गईं उनके हाथ से फोन नहीं छूटा। इस दौरान साक्षी के हाथों में मेंहदी भी दिखी। यह मेंहदी उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की शादी पर लगाई थी।बताते चलें कि 29 साल की साक्षी खूबसूरत क्रिकेटर्स वैग्स में गिनी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फॉलोअर्स खूब पसंद करते हैं।एमएस धोनी और साक्षी ने साल 2010 में शादी की थी। इनकी एक खूबसूरत बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। साक्षी की तरह जीवा भी अपने पापा का मैच देखने अक्सर स्टेडियम जाती है।धोनी को छोड़ ये किसके साथ रोमांटिक डांस कर रहीं साक्षी, सामने आई तस्वीरजब माही ने खुलेआम कबूला कि पत्नी से ज्यादा करते हैं इनसे प्यार

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari