बॉलीवुड के पितामाह कहे जाने वाले पृथ्‍वीराज कपूर का जन्‍म 3 नवम्बर 1906 को ब्रिटिश भारत में पंजाब प्रांत के फैसलबाद समुंद्री में हुआ था। बॉलीवुड की दशा और दिशा बदलने का श्रेय पृथ्‍वीराज कपूर को जाता है। सलीम तुम्‍हें मरने नहीं देगा और हम तुम्‍हे जीने नहीं देंगे जैसे दमदार डॉयलाग बोलने वाले पृथ्‍वीराज कपूर का आज जन्‍मदिन है।

1- पृथ्वीराज कपूर वो नाम जिसे कपूर खानदान का ही नहीं बॉलीवुड का भी पितामाह कहा जाता है। उन्होंने  ने बतौर अभिनेता मूक फिल्मो से अपना करियर शुरू किया। उन्हें भारतीय जन नाट्य संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक होने का भी गौरव हासिल है।

3- बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान को सिनेमा लाने का श्रेय पृथ्वीराज कपूर को ही जाता है। 1972 में उनकी मृत्यु के पश्चात उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

5- एक साल तक कानून की शिक्षा भी प्राप्त की जिसके बाद उनका थियेटर की दुनिया में प्रवेश हुआ। 1928 में वो मुंबई आगये। कुछ एक मूक फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने भारत की पहली बोलनेवाली फिल्म आलम आरा में मुख्य भूमिका निभाई।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra