फोर्ब्‍स ने हाल ही में रियल टाइम बिलेनियर्स की सूची जारी की है। जिसमें चीन के रियल स्‍टेट कारोबारी को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर आदमी बनने का रूतबा रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने हासिल किया है।

मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयारमैन मुकेश अंबानी ने चीन के हुई का यान को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का रूतबा हासिल किया है। उनकी कुल पूंजी 42.1 बिलियन डॉलर है।

चीन
चीन में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपती रहते हैं। फोर्ब्स ने 2017 की सूची जारी की है। जिसके हिसाब से चीन में 280 से भी ज्यादा अरबपती रहते हैं। सबसे ज्यादा खरबपतियों की सूची में चीन एशिया में पहले नंबर पर है।

हॉन्गकॉन्ग
एशिया के अरबपतियों की सूची में हॉन्गकॉन्ग का स्थान तीसरा है। चीन और भारत के बाद अगर एशिया में सबसे ज्यादा अरबपति कहीं है तो वो देश हॉन्गकॉन्ग  है। यहां 70 अरबपति हैं।

 

Business News inextlive from Business News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra