लॉकडाउन के दौरान बच्चे बूढ़े कोई भी बोर ना हों इसका इंतजाम करने के लिए एक और लोकप्रिय धारावाहिक शक्तिमान टीवी पर वापसी करने जा रहा है। इस फेमस सीरियल के लीड कलाकार मुकेश खन्ना ने इस बारे में जानकारी दी है।

मुंबई, (पीटीआई)। वापसी के सिलसिले को जारी रखते हुए दूरदर्शन अपने गोल्डन एरा के एक और कल्ट सीरियल को वापस लाने की तैयारी कर रहा है। डीडी नेशनल पर अपने टाइम के फेमस सुपरहीरो शो शक्तिमान का रीटेलिकास्ट होने जा रहा है। ये जानकारी वेटेनर एक्टर मुकेश खन्ना, जो इस शो के लीड कलाकार भी थे, ने दी है।

शुरू हो चुके हैं कई सीरियल

दूरदर्शन पहले ही अपने कई हिट सीरियल्स जैसे रामायण, महाभारत, शाहरुख खान स्टारर सर्कस और ब्योमकेश बक्शी आदि का पहले ही पुनप्रसारण शुरू कर चुका है। देश में 21 दिन के लॉकडाउन के चलते लोगों को घरों में रोकने के इरादे से ये सभी शोज डीडी नेशनल और दूरदर्शन के बाकी सिस्टर चैनल्स पर टेलिकास्ट हो रहे हैं।

मुकेश खन्ना ने शेयर की खबर

एक्टर मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घर पर बैठ कर दो बड़े सीरियल्स रामायण और महाभारत को दोबारा देखने से ज्यादा शानदार कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही एक और खुशी की बात है कि उनका शो शक्तिमान वापस आ रहा है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आयेगा।

शेयर किया वीडियो

मुकेश ने ये जानकारी एक वीडियो शेयर करके दी। हांलाकि उन्होंने शो के री टेलिकास्ट की डेट और टाइम के बारे में नहीं बताया और अगले अनाउंसमेंट तक इंतजार करने को कहा। मुकेश शो महाभारत में भी भीष्म के किरदार में काफी पाप्युलर रहे हैं।

View this post on InstagramGangadhar Shaktimaan for the song Tum hi ho Shaktimaan

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on May 14, 2019 at 9:08am PDT

हिट था शक्तिमान

शक्तिमान में मुकेश की दो आइडेंटिटी थीं, एक सुपर हीरो की और एक फनी पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री की जो आज की आवाज नाम के अखबार में फोटोग्राफर की जॉब करता है। इस शोका टेलिकास्ट 1997 से 2005 तक डीडी1 पर हुआ था। बाद में इसे कई लैंग्वेजेज में डब करके डिफरेंट चैनल्स पर दिखाया गया।

Posted By: Molly Seth