-11.25 लाख का चेक इनाम के रूप में मिला

JAMSHEDPUR: मऊ (उत्तर प्रदेश) के मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोलमुरी गोल्फ कोर्स में संपन्न हुए टाटा ओपेन गोल्फ का खिताब अपने नाम कर लिया। यह तीसरा मौका है जब वह टाटा ओपेन गोल्फ का खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ वह क्क् लाख ख्भ् हजार रुपये का चेक अपनी झोली में डाल लिया। रविवार को अंतिम चरण का मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। दिल्ली के विनोद कुमार व नोएडा के अमरदीप सिंह मलिक के साथ मुकाबला क्भ् अंडर ख्म्9 पर टाई पर रहा लेकिन अंतिम समय में तीन अतिरिक्त होल में चार फीट का पट मारकर मुकेश ने खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मुकेश ने इस सीजन में फ्ब् लाख 9क् हजार 7क्0 रु। जीतकर रोलेक्स रैंकिंग में तीसरे स्थान से छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गए। ख्म् लाख फ्7 हजार ब्ब्0 रु। जीतकर बेंगलुरु के चिकारंगप्पा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

मुकेश का क्7वां खिताब

मुकेश कुमार का पीजीटीआइ टूर में यह क्7वां खिताब है, जबकि सीजन का दूसरा खिताब है। टाटा ओपेन गोल्फ के अंतिम राउंड में फोर अंडर म्7 का स्कोर करने वाले मुकेश ने सात बर्डीज व तीन बॉगीज अपने नाम किए।

विनोद कुमार ने बंकर से बर्डी हासिल कर अच्छी शुरुआत की। विनोद में पांच बर्डीज अपने नाम किए। शनिवार तक बढ़त बनाने वाले नोएडा के अमरदीप सिंह को रविवार को काफी संघर्ष करना पड़ा। अंतिम दो होल में मिले बर्डीज ने उन्हें रेस में शामिल कर लिया। पहले प्ले ऑफ में मलिक को मिले बॉगीज ने विनोद की किस्मत पर ताला जड़ दिया। दूसरे प्ले ऑफ में पूर्व टाटा ओपेन चैंपियन मुकेश व विनोद के बीच मुकाबला था। विनोद ने दो फीट की दूरी से पार पर चूक कर दी, वहीं मुकेश ने शानदार चिप के बाद चार फीट का पट अपने नाम कर लिया। खेल के बाद मुकेश ने कहा कि क्8वें होल के बाद भी मुझपर कोई दबाव नहीं था। अंतिम समय में अनुभव काम आया।

करण टांक ब्ख्वें स्थान पर

चंडीगढ़ के सुजान सिंह, दिल्ली के हनी बैसोया व नोएडा के विक्रांत चोपड़ा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। जमशेदपुर के करण टांक ब्ख्वें स्थान पर रहे। उधर प्रो एम मुकाबले में रंजीत सिंह के नेतृत्व में मार्शनील प्रसाद, विभूति अडेसरा व वीपी श्रीवास्तव अव्वल रहे। मीडिया पटिंग में मनमन पांडेय पहले, परविंदर सिंह दूसरे, अमजद तीसरे, इंद्रजीत सिंह चौथे व अकबर पांचवें स्थान पर रहे।

Posted By: Inextlive