- शासन ने दिखाया सख्त रुख, सुबह 11 बजे भेजा गया वापस

- शासन ने दिखाया सख्त रुख, सुबह क्क् बजे भेजा गया वापस

LUCKNOW: lucknow@inext.co.in

LUCKNOW: हजरतगंज चौराहे पर दैनिक जागरण के पत्रकार को पीटने के मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को वापस आगरा जेल भेज दिया। गुरुवार सुबह जेल प्रशासन को इसका आदेश मिला जिसके बाद उनकी विदाई तय हो गयी। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार को एम्बुलेंस से आगरा जेल रवाना कर दिया गया। इस मामले में शासन ने जांच के बाद यह कदम उठाया है।

जेल मंत्री ने दिया दखल

मुख्तार के गुर्गो द्वारा पत्रकार को पीटे जाने के बाद लगातार जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। घटना के बाद प्रमुख सचिव गृह व कारागार देबाशीष पण्डा ने जांच के आदेश भी दिए थे। सूत्रों के मुताबिक कारागार मंत्री ने इस मामले में कारागार विभाग को सख्त कार्रवाई करने को कहा था। दरअसल, अदालत के आदेश पर मुख्तार को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ जेल में रखने का आदेश दिया गया था। सत्र स्थगित होने के बाद भी वह जिला कारागार में अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे। प्रमुख सचिव गृह ने गोपनीय रिपोर्ट मिलने के बाद जेल प्रशासन को विधायक को आगरा शिफ्ट करने को कहा जिसके बाद गुरुवार को यह कार्यवाही अंजाम दे दी गयी। वहीं, एडीजी कारागार देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विधायक मुख्तार अंसारी के लखनऊ जेल में रहने की मियाद पूरी हो गयी थी जिसके बाद उन्हें वापस आगरा जेल भेज दिया गया है।

Posted By: Inextlive