मुंबई में 62 वर्षीय लिव-इन पार्टनर द्वारा फेकें गए तेजाब से घायल महिला की इलाज के दाैरान माैत हो गयी। आरोपी व पीड़िता दाेनों पिछले 25 साल से रिलेशन में थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ch


मुंबई (एएनआई)। मुंबई में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मुंबई के गिरगांव में अपने लिव-इन पार्टनर द्वारा तेजाब से हमला किए जाने के दो सप्ताह बाद एक 54 वर्षीय महिला की जलने से मौत हो गई। महिला का काफी दिनों से इलाज हाे रहा था। पुलिस के मुताबिक, जब महिला को अस्पताल ले जाया गया तो वह 50 फीसदी जल चुकी थी। जानकारी के मुताबिक बीती जनवरी में महेश पुजारी (62) ने अपने 54 वर्षीय लिव-इन पार्टनर पर कथित ताैर पर विवाद के बाद तेजाब से हमला किया था। 25 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे
मुंबई पुलिस ने कहा कि दोनों पिछले 25 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। इस अनबन के चलते अब महिला भी महेश पर अपना घर छोड़ने का दबाव बना रही थी, जिसने उसे अपने आवास के बाहर रहने के लिए मजबूर किया। इसके कारण महेश ने मृतक पर तेजाब से हमला किया। पुलिस ने गुरुवार को कहा, "महेश को पिछले महीने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया था, लेकिन आज हत्या के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 जोड़ दी गई है।

Posted By: Chandramohan Mishra