Mumbai Fire News Update : मुंबई गोरेगांव की एक बिल्डिंग में आग लगने से अब तक सात लोगों की माैत हो चुकी और 39 घायल है। घायलों हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आग बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में बतायी जा रही है। हालांकि आग लगने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।


मुंबई / गोरेगांव (आईएएनएस/ एएनआई)। Mumbai Fire News : महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। मुंबई के गोरेगांव की एक बिल्डिंग में शुक्रवार तड़के आग लगने से अब तक सात लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा करीब 39 लोग घायल हो गए। हादसे को लेर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा, मुंबई के गोरेगांव में जय भवानी बिल्डिंग में लगी आग की चपेट में कुल 46 लोगों के आने की खबर है। उनमें से 7 की जलने से मौत हो गई। सुबह करीब 6.55 बजे आग पर काबू पा लिया
अधिकारियों ने बताया कि आजाद मैदान के पास जय भवानी बिल्डिंग में सुबह करीब 3 बजे लगी आग लेवल 2 कैटेगरी की थी। हालांकि आपदा नियंत्रण ने काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6.55 बजे आग पर काबू पा लिया । घायलों में से 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ितों में तीन महिलाएं और दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसके पीछे की कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Posted By: Shweta Mishra