मुंबई में इन दिनों बारिश से बुरा हाल है। शनिवार को भी मुंबई और उसके आसपास के इलाके बारिश से सराबोर हैं। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यहां अगले 3 दिनों तक फिलहाल बारिश से राहत नहीं है।


मुंबई  (पीटीआई)। मुबई में दूसरे दिन शनिवार को भी झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि जहां इस बारिश से कुछ लोग कुछ हैं वहीं कुछ लोग परेशान हो रहे हैं। कई इलाकों में बारिश की वजह से जलभराव हो गया है। मुंबई के बहुत से इलाकों में यातायात लगभग थम चुका है। कई ट्रेनें कैंसिल हो चुकी है। घर से निकलने में परेशानी हाे रही बारिश की वजह से लोगों को घर से निकलने में परेशानी हाे रही है। बारिश की वजह से अब तक करीब पांच व्यक्ति घायल हुए हैं।  आईएमडी द्वारा अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के पूर्वानुमान जताया गया है। ऐसे में सेंट्रल रेलवे (CR) ने  मुंबई और पुणे के बीच की एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। ये ट्रेनें की गई हैं एक्सप्रेस


सीआर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस, भुसावल-मुंबई पैसेंजर, पुणे-पनवेल पैसेंजर को रविवार तक रद की गई है। वहीं भुसावल-पुणे एक्सप्रेस का दौंड-मनमाड से रूट डायवर्ट हुआ है। मुंबई-भुसावल पैसेंजर 1 जुलाई तक रद रहेगी।

Mumbai Rains Live Update: बारिश में पानी-पानी हुई मुंबई, कहीं लगा जाम तो कहीं मचा कोहराम, देखें तस्वीरेंपांच लोग घायल हो गए हैंबृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार बारिश के दाैरान शॉर्ट सर्किट की 39 घटनाएं और शहर के विभिन्न पेड़ गिरने की 104 घटनाएं हुई हैं। शहर में दो जगह दीवार ढहने से करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। इसमें शुक्रवार को दादर में तीन लोग घायल और गोवंडी में दो अन्य घायल हुए।

Posted By: Shweta Mishra