भारी बारिश से कराहती मुंबई में बुधवार सुबह स्थितियां सामान्य होती दिखीं। परिवहन सेवाए शुरू हुईं लेकिन माैसम विभाग के मुताबिक अभी भी भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही आज हाई टाइड के दौरान 4 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरे उठने की संभावना जताई है।


मुंबई (पीटीआई)। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में आज सुबह स्थितियां सामान्य दिखी लेकिन फिलहाल यहां अभी बारिश से राहत के अासार नहीं है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा दोपहर 12 बजे के आसपास हाई टाइड के दौरान 4.69 मीटर की ऊंची लहरे उठने की संभावना है।आज सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिर से शुरू की गईंहालांकि बुधवार सुबह स्थिति थोड़ी सामान्य  नजर आई। बीते तीन से चार दिनों में मूसलाधार बारिश के बाद आज सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं हैं। मुंबई बीते रविवार से लगातार भारी की वजह से कहर रही थी। बीते 24 घंटे में  2005 के बाद पहली बार सबसे अधिक बारिश हुई।बारिश की वजह से ट्रेन और बस सेवाओं को रोक दिया गया था।


उड़ानों को मुंबई हवाई अड्डे से डायवर्ट करना पड़ा

बारिश की वजह से ही कई उड़ानों को मुंबई हवाई अड्डे से डायवर्ट करना पड़ा था। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बारिश से शहर के किसी भी हिस्से में ज्यादा जल जमाव नहीं  है और उपनगरीय ट्रेनें और और बेस्ट बसें अपने शेड्यूल के अनुसार चल रही हैं। बेस्ट के एक प्रवक्ता के अनुसार, 3,203 बसों में से 2,950 सड़कों पर चल रही हैं।Mumbai Rains : भारी बारिश से मुंबई में स्कूल-काॅलेज बंद, 52 फ्लाइट्स कैसिंल 54 हुईं डायवर्टजरूरत पड़ी तो विशेष उपनगरीय सेवाएं भी दी जाएंगी मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा कि बुधवार को आईएमडी के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर मध्य रेलवे मुंबई मंडल में 3 जुलाई को उपनगरीय सेवाएं चलाएगा।इसके साथ ही यह कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो विशेष उपनगरीय सेवाएं भी संचालित की जाएंगी। हालांकि पश्चिम रेलवे की सेवाएं सामान्य थीं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।

Posted By: Shweta Mishra