मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार मिलने के बाद वहां पर पुलिस ने वहां पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।


मुंबई (एएनआई)। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के मुंबई आवास एंटिलिया के करीब गुरुवार को एक संदिग्ध गाड़ी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उनके घर के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। वाहन को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। संदिग्ध वाहन के अंदर एक पत्र मिला है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार खड़ी मिलने की जानकारी मिलते ही बम स्क्वॉड और पुलिस की टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई हैं और जांच जारी है।। मुंबई पुलिस अपराध शाखा मामले की जांच कर रही
वहीं सीसीटीवी से सुराह तलाशने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के अनुसार, वाहन की जांच एक बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) और पुलिस द्वारा की गई है। वाहन की जांच के दाैरान उसके अंदर कुछ विस्फोटक सामग्री जिलेटिन पाया गया। आगे की जांच चल रही है।

Posted By: Shweta Mishra