मुंबई में बारिश की वजह से आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। यहां कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। वहीं माैसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक मुंबई व उसके आसपास के इलाकों में राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।


मुंबई (आईएएनएस)। मुंबई और तटीय कोंकण क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से दहिसर, बोरीवली, कांदिवली, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, बांद्रा, माटुंगा, परेल, दादर, किंग्स सर्कल, सायन, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला, भांडुप, मुलुंड और अन्य हिस्सों में बाढ़ सी आ गई। लोग काफी परेशान है। कुछ इलाकों में कई घरों में पानी घुस गयाअधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई बारिश की वजह से कुर्ला उपनगर का बुरा हाल रहा। कुर्ला के क्रांति नगर इलाके में कई घरों में पानी घुस गया। बीएमसी ने पानी में फंसे 400 निवासियों को निकालने के लिए रबर की नावों का सहारा लिया। वहीं ठाणे के टिनी जू गांव में करीब 35 लोग बाढ़ के बढ़ते पानी के कारण फंस गए। लोग पांच-छह फीट गहरे पानी में फंस गए


राज्य सरकार ने हवाई बचाव अभियान चलाने का अनुरोध किया है। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार उन्हें भोजन, पानी और चिकित्सीय सुविधा आदि मुहैया कराई गई। रविवार सुबह 4 बजे करीब 60 लोग पांच-छह फीट गहरे पानी में फंस गए थे। अधिकारियों ने उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया है। उड़ानें लगभग 30 मिनट देरी से चल रहीं

पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी इलाकों का भी बुरा हाल है। यहां भी जनजीवन प्रभावित है। सड़कों पर जलभराव हाेने से यातायात जाम है। रेल पटरियों पर जलभराव के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ज्यादातर उड़ानें लगभग 30 मिनट देरी से चल रही हैं। Mumbai Rains : बारिश से लोग बेहाल सड़कें बनी तालाब, मुंबई में अगले 48 घंटे तक नहीं है राहतदो दिन मूसलाधार बारिश से भीगेगी मुंबईमुंबई में बीएमसी, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना अलर्ट मोड में हैं। यहां हाई टाइड को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने सभी लोगों को समुद्री क्षेत्रों से दूर रहने के लिए कहा है। वहीं माैसम विभाग ने अगले दो दिनों में मुंबई व आसपास के इलाकों में बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Posted By: Shweta Mishra