मुंबई एक बार फिर भारी बारिश से कराह उठी है। भारतीय माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से अगले 48 घंटे में महानगर और तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है।


मुंबई (एएनआई)। मुंबई व उसके आसपास के उपनगरों में इन दिनों मूसलाधार बारिश से बुरा हाल है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शनिवार व रविवार को मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज भारी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। शहर में लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज ठाणे में सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। ठाणे और नवी मुंबई क्षेत्र का बुरा हाल हैमुंबई में भारी बारिश से इन दिनों जगह-जगह जलभराव है। सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक में पानी भरा है। मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जलभराव हो गया। पालघर शहर में भारी बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं और मकान जलमग्न हो गए। पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश से ठाणे और नवी मुंबई क्षेत्र का बुरा हाल रहा।


Mumbai Rains : परिवहन सेवाएं शुरू हुई लेकिन बारिश से राहत नहीं, हाई टाइड को लेकर अलर्टमुंबई में 53.6 मिमी बारिश दर्ज की गई

अाईएमडी के मुताबिक बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में 53.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मुंबई उपनगर में 133.1 मिमी बारिश हुई है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और जलभराव का सामना कर रही है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश की वजह से 17 उड़ानों को डायवर्ट किया गया था। रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। भारी बारिश के कारण ट्रेने करीब 30 मिनट की देरी से चलीं।मुंबई : पानी में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Posted By: Shweta Mishra