मुंबई में मानसून के दोबारा एक्विट होने से यहां भारी बारिश हो रही है। सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया है। आईएमडी ने अगले दो दिन मुंबई समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।


मुंबई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में एक बार फिर कुछ इलाकों का बारिश होने से बुरा हाल है। एक हफ्ते की रौनक के बाद मुंबई में दोबारा मानसून एक्टिव होने से बारिश शुरू हो गई है।अगले दो दिनों में भारी बारिश से भीगेंगे ये इलाकेभारतीय माैसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रुक-रुक कर बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गयामुंबई , तटीय कोंकण और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मानसून पूरी ताकत के साथ फिर से बढ़ गया। इसकी वजह से यहां बुधवार को आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई निचले इलाकों व रेलवे ट्रैक पर जलभराव


मुंबई में रात 1 बजे के बाद से भारी बारिश हुई। शहर के कई निचले इलाकों में, रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है।उपनगरीय ट्रेनें 15-25 मिनट लेट से चल रही

मुंबई में पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेनें भी 15-25 मिनट लेट से चल रही हैं। जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले और स्टूडेंट को  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इन क्षेत्रों की सड़कों पर काफी जलजमाव हैपरेल, दादर, वडाला, कुर्ला, सायन, तिलक नगर, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, गोरेगांव, मलाड और अन्य क्षेत्रों की सड़कों पर काफी जलजमाव है। इससे जनजीवन बेहाल है।Mumbai Rains : परिवहन सेवाएं शुरू हुई लेकिन बारिश से राहत नहीं, हाई टाइड को लेकर अलर्टउपनगरों में करीब 58.2 मिलीमीटर बारिश हुईबृहनमुंबई नगर निगम आपदा नियंत्रण के मुताबिक आधी रात से सुबह 7 बजे तक शहर में 171.0 मिलीमीटर बारिश और उपनगरों में करीब 58.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Posted By: Shweta Mishra