मुंबई में पिछले 24 घंटे से हुई बारिश ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। सड़कों से लेकर रेलमार्ग तक हर जगह पानी भर गया है। आम आदमी के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी जलभराव की वजह से तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आइए देखें बारिश ने किन-किन सितारों को किश बेहाल।।

1. अनुपम खेर :
अनुपम खेर को भी बारिश ने काफी परेशान किया। वह बारिश के कारण अपने घर नहीं जा पाए और अपने दोस्त से मदद मांगी। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन लिखा कि, 'मैं बुरी तरह से मुंबई की बारिश में फंस गया था। मैंने अपने एक दोस्त से मदद मांगी जिन्होंने अपनी बेटी के साथ आकर मुझे यहां से निकाला। अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कार में हैं और उनकी कार पूरी पानी में डूबी हुई है।

 


2. आर माधवन :
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी भारी बारिश के चलते परेशान हो गए। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उनकी गाड़ी पानी में फंस गई है। पानी काफी भरा हुआ है। यह थोड़ा रोमांचित तो करता ही है, साथ ही झल्लाहट भी महसूस हो रही।

 


3. नील नितिन मुकेश :
एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है मानो समुद्र में ड्राइविंग कर रहा हूं।

 


4. महेश भट्ट :
मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी बारिश के चलते हुई परेशानी का जिक्र टि्वटर पर किया। महेश ले ट्वीट कर बताया कि इस बारिश में उनकी दो बहनें डूबते-डूबते बचीं।

6. अमिताभ बच्चन :
मुंबई में हो रही लगातार बारिश ने बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भी बुरी तरह परेशान कर दिया है। उनके दोनों घरों 'प्रतीक्षा' और 'जलसा' के अलावा उनके कार्यालय 'जनक' में भी पानी भर गया है। उन्होंने इस परेशानी को अपने ब्लॉग के जरिये साझा किया है।


 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari