आपने इंसानों को अपनों की सुरक्षा के लिए मरने मारने की बाते तो अक्‍सर सुनी होंगी लेकिन क्‍या कभी जानवरों के लिए ऐसा सुना है। शायद नहीं लेकिन सूडान देश में रहने वाली मुंदरी जनजाति के लोग अपने जानवरों के लिए जान ले भी और दे भी सकते हैं। हाल ही में फोटोग्राफर तारिक जैदी ने अपनी तस्‍वीरों के जरिए गायों के प्रति इनका प्‍यार पूरी दुनिया को दिखाया है।


बच्चों जैसा प्यार: फोटोग्राफर तारिक जैदी ने हाल ही में सूडान देश में रहने वाली मुंदरी जनजाति के लोगों का एक नया चेहरा पूरी दुनिया के सामने पेश किया। जिसमें एक बड़ी अजीबोगरीब बात देखने को मिली है। यहां पर इस जनजाति के लोग जानवरों को अपने बच्चों से ज्यादा प्यार करते हैं। साथ में सोते भी: यहां लोग अपनी कीमती गायों के साथ रात में सोते भी हैं। वह उनसे महज 6-7 फुट की दूरी पर अपनी रात बिताते हैं। फोटोग्राफर को यहां पर लोग गाय के दूध का सीधे सेवन करते भी मिले हैं। इतना ही नहीं यहां पर लोग गो-मूत्र के गुणों का लाभ लेते हुए भी देखे गए। इंफेक्शन नहीं होता:
गो-मूत्र में पाया जाने वाला अमोनिया बालों को लाल कर देता है। जिससे लोग इससे अपने बालों को धोते दिखाई दिए। यहां पर लोग रात को गायों को मिट्टी लगाते हैं। उनका मानना है कि इससे गायों को किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। यहां गायें दहेज में भी दी जाती हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra