ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल के छठवे दिन सब्जियों की ढुलाई भी हुई बंद, फलों में आने लगी तेजी,

बोले ट्रांसपोर्टर्स यदि सरकार ने जल्द नहीं लिया निर्णय तो दूध की सप्लाई भी करेंगे बंद

ALLAHABAD: ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल से अब तक बाहर सब्जी की सप्लाई भी रुक गई है। बुधवार से वाहन स्वामियों ने सप्लाई बंद कर दी। अब गुरुवार से सब्जी मार्केट में तेजी आनी शुरू होगी। फलों में तेजी आनी शुरू हो गई है। मंडी में केला और सेब की आवक बंद हो गई है। अब केवल दूध की ही सप्लाई को हड़ताल से बाहर रखा गया है।

रोज बाहर से आती हैं सब्जियां

मुंडेरा सब्जी मंडी में रोज दो सौ से अधिक लोकल वाहन सब्जी पहुंचाते हैं। बुधवार से इन्होंने हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया। यह निर्णय ट्रांसपोर्टर्स के हड़ताल के समर्थन में दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी की सप्लाई रुकने के बाद लिया गया। इससे बाहर से आने वाली सब्जियां बैंगन, टमाटर आदि के दाम में तेजी आ सकती है।

बढ़ने लगा केला का दाम

सब्जियों पर अभी आफत आने वाली है तो इस बीच फल की क्राइसिस शुरू हो गई है। केला की आवक बंद होने से मंडी में पांच सौ रुपए रेट वाला केला अब 800 से 1000 रुपए में बिकने लगा है। माना जा रहा है कि अगले एक से दो दिन में सेब, केला, आम वगैरह की कीमत में तेज उछाल देखने को मिलेगी।

जल्द ही दूध पर भी लगेगा विराम

ट्रांसपोर्टर्स की मानें तो जल्द ही दूध की सप्लाई पर भी आंच आ सकती है। ट्रक मालिक अभी केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर नजर गड़ाए बैठे हैं। हड़ताल के छह दिन बाद धीरे-धीरे व्यापारियों का स्टाक खत्म हो रहा है। नया माल नहीं आने से अब वे स्टॉक रोककर दाम बढ़ा रहे हैं।

दिल्ली में आजादपुर मंडी में सब्जियों की आवक बंद हो गई है। इसे देखते हुए इलाहाबाद में भी लोकल वाहन मालिकों ने अपने वाहन खड़े कर दिए हैं। दूध की सप्लाई पर रोक नहीं लगाई गई है। सरकार हमारी मांगें मान ले तो दिक्कत खत्म हो जाएगी।

अनिल कुशवाहा, अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट यूनियन इलाहाबाद

फल की आवक बंद हो गई है। बुधवार को भुसावल या बिहार से केला की एक भी गाड़ी नहीं आई। इससे दाम बढ़ना तय है। कई जगहों पर केला ऊंचे दामों पर बिका है।

बच्चा यादव, महामंत्री, मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल

सब्जियों की आवक बंद होने से गुरुवार से दाम चढ़ने लगेंगे। जल्द ही हड़ताल वापस नहीं हुई तो लोगों को सब्जी से परहेज करने की नौबत आ सकती है।

सतीश कुशवाहा, अध्यक्ष, मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल

फैक्ट फाइल

06

दिन हो गए हैं देशभर में चल रहे ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल को

200

से अधिक छोटी गाडि़यां पर डे मुंडेरा मंडी में लाती थी सब्जियां

500

सौ रुपये तक बिकने वाले केला का दाम बुधवार को 800 से एक हजार तक पहुंचा

Posted By: Inextlive