शहर में चल रही अवैध फल-सब्जी मंडियों के विरोध में मुंडेरा मंडी के व्यापारी हड़ताल पर गए

ALLAHABAD: मुंडेरा मंडी के अलावा शहर में जगह-जगह चल रही अवैध फल एवं सब्जी मंडियों के विरोध में फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के सदस्य सोमवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया।

नवीन मंडी स्थल मुंडेरा में सोमवार को व्यापारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने से सन्नाटा छाया रहा। होली से पहले फल की मंडी में सन्नाटा छाने से फल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी समिति और जिला प्रशासन की चुप्पी से अवैध फल व सब्जी के गोदामों से धड़ल्ले से व्यापार जारी है। आंदोलन में मो। हसीम, राजकुमार पांडेय, राम राठौर बबलू, मो। वैश, प्रमोद यादव, राजेंद्र सिंह राजू, विक्रम सिंह राठौर, मो। अनीस अहमद, चंदन सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, रामू सोनकर, अज्जू लाल यादव, मो। अली, मो। कमर करन सिंह, मो। राइश, राजेश सिंह आदि शामिल रहे।

Posted By: Inextlive