जगह जगह बिखरा कूड़ा, नही चली निगम की झाडू

Meerut। दीपावली पर शहर को साफ रखने का दावा करने वाले नगर निगम का दावा दीपावली के दूसरे दिन ही खोखला साबित हुआ। दीपावली की रात शहर में हुई आतिशबाजी के बाद शहर में जगह-जगह गली मोहल्ले में पटाखों का कचरा बिखरा दिखा, लेकिन निगम की टीम नदारद दिखी। सार्वजनिक स्थलों पार्क और बाजार में भी मेले के बाद की गंदगी का ढेर लगा रहा।

अवकाश पर निगम कर्मचारी

गोबर्धन पर्व के अवसर पर शहर में जगह-जगह सफाई न होने का कारण सफाई कर्मचारियों का अवकाश रहा। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था दिनभर बाधित रही। वहीं देर शाम को कुछ जगह से कूड़ा उठाया भी गया लेकिन बावजूद इसके गोबर्धन पर्व पर दिनभर शहर में जगह जगह अव्यवस्थाएं व गंदगी की स्थिति बनी रही।

अवकाश के कारण अधिकतर सफाई कर्मचारी डयूटी पर नही पहुंचे थे फिर भी अन्य कर्मचारियों की मदद से सफाई कराई गई है।

डॉ। गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Posted By: Inextlive