आगरा : अपर नगरायुक्त केबी सिंह ने गुरुवार सुबह ताजगंज उत्तर और दक्षिण वार्ड का निरीक्षण किया। दोनों ही क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था फेल मिली। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। वहीं ताजगंज वार्ड कार्यालय में कमियां मिलीं। सफाई कर्मचारी रजिस्टर में 14 कर्मचारियों के नाम अंकित थे जिसमें 11 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। वहीं तीन सफाई नायक भी अनुपस्थित थे। हाल यह था कि कर्मचारी ईश्वरी को यह पता नहीं था कि उसे क्या करना है। चालीस किमी की दूरी से वह कभी कभार नौकरी के लिए आता है। अपर नगरायुक्त ने बताया कि गैर हाजिर मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।

कागजों में सफाई

जिस तरीके से ताजगंज उत्तर और दक्षिण में सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। उसे देखकर तो यही लगता है कि कागजों में ही सफाई हो रही है।

तो इसलिए नहीं साफ हो रहा ताजगंज

आगरा स्मार्ट सिटी में ताजगंज व उसके आसपास के नौ वार्ड में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन आजतक सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई है।

Posted By: Inextlive