- शहर में जगह-जगह निगम ने लगाए होर्डिग

- पांच जून को शहर में नगर निगम बांटेगा डस्टबिन

मेरठ। नगर निगम इन दिनों शहर में लोगों को सफाई के लिए जागरूक कर रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम ने शहर भर में छोटे व बड़े होर्डिग लगाए हैं। होर्डिग पर लोगों ने शहर को स्वच्छ रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग डालने की अपील की जा रही है।

ये है अपील

- कूड़े को डस्टबिन में ही डालें

- गीला कूड़ा व सूख कूड़ा अलग-अलग डालें

- पॉलीथिन का उपयोग न करें

- शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें

बांटे जाएंगे डस्टबिन

नगर निगम इसके लिए अगले माह पांच जून को घर-घर डस्टबिन का वितरण करने जा रहा है। हर घर में नगर निगम दो डस्टबिन देगा। जिसमें एक में गीला कूड़ा और एक में सूखा कूड़ा डालने के अपील करेगा। साथ ही लोगों को जागरूक करेगा कि गीला कूड़ा क्या होता है और सूखा कूड़ा क्या होता है।

डोर टू डोर होगा कलेक्शन

घर-घर डस्टबिन डालने के साथ ही नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी शुरू कर देगा। इसके लिए लोगों से शुल्क वसूला जाएगा। सोलापुर की कंपनी से इस काम के लिए नगर निगम ने अनुबंध किया है।

वर्जन

गीले और सूखे कूड़े के बारे में हमें जानकारी नहीं है। नगर निगम के बोर्ड लगे हुए तो देखे हैं। जब डस्टबिन देने के लिए आएंगे तो उनसे पूछेंगे।

-संजय

हम तो कैसे भी कूड़ा हो एक डस्टबिन में डाल देते हैं। डस्टबिन में पॉलीथिन लगा देते हैं। उसको निकालकर कूड़े वाले को दे देते हैं। गीला और सूखा कूड़ा क्या है पता नहीं।

-मोनू

मैने अभी तक कोई होर्डिग नहीं देखा है। नगर निगम यदि सफाई के लिए जागरूक करा रहा है तो बहुत अच्छी बात है। सफाई तो सबको रखनी चाहिए।

-रंजना

सफाई के लिए पीएम से लेकर सीएम तक कह रहे हैं। सफाई तो होनी चाहिए। अच्छी बात है नगर निगम लोगों को जागरूक कर रहा है। वैसे लोगों को सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए।

-सीमा

लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए होर्डिग लगाए गए हैं। जिससे डस्टबिन वितरण से पहले लोगों को जानकारी हो जाए। अगले माह डस्टबिन वितरण किया जाएगा साथ ही लोगों को गीले और सूखे कूड़े के बारे में जानकारी दी जाएगी।

-डीकेएस कुशवाहा, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive