-नगर निगम ने खरीदी 51 फीट लंबी पोर्कलेन, लगे धांधली के आरोप भी

नगर निगम ने खरीदी भ्क् फीट लंबी पोर्कलेन, लगे धांधली के आरोप भी

Meerut: Meerut: नगर निगम ने क्फ्वे वित्त आयोग के बजट से भ्क् फीट लंबी बड़ी पोर्कलेन मशीन खरीदी है। इसके साथ ही निगम की ओर से लगभग दो दर्जन वाहनों की खरीदारी की गई है। निगम ने यह मशीन शहर के नालों और काली नदी की सफाई के लिए मंगाई है।

धांधली के आरोप

दरअसल, शहर के नालों की सफाई के लिए तो नगर निगम के पास पोर्कलेन मशीन हैं लेकिन काली नदी की सफाई का कार्य म् महीने से नहीं हो सका है। इसके लिए भ्क् फीट लंबी बूम वाली बड़ी पोर्कलेन मशीन की जरूरत थी जो कि निगम के पास नहीं थी। उक्त मशीन को किराए पर लेने में अत्यधिक खर्च आ रहा था लिहाजा नगर निगम बोर्ड ने मशीन किराए पर न लेकर मशीन ही खरीद लेने का फैसला लिया था।

शुरू किया सत्यापन

निगम ने क्फ्वे वित्त आयोग की राशि से एक बड़ी पोर्कलेन मशीन, तीन जेसीबी, भ् छोटी पोर्कलेन, एक लोडाल व तीन फागिंग मशीन समेत लगभग दो दर्जन वाहनों की खरीद की है। उक्त वाहन निगम के तीनों वाहन डिपो में प्राप्त हो गए हैं। अब निगम प्रशासन ने इनकी मानकों के आधार पर सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को छोटी पोर्कलेन मशीनों का सत्यापन किया गया।

खरीदी गई मशीनों का सत्यापन तथा आरटीओ ऑफिस से पंजीकरण किया जाना है। यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। जिसके बाद उक्त मशीनों से काम लेना शुरू कर दिया जाएगा।

-डॉ। प्रेम सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ अधिकारी

Posted By: Inextlive