- आबूलेन से लेकर बच्चा पार्क तक चलाया अभियान

- 15 दिन में नोटिस का जवाब न देने पर काटी जाएगी आरसी

Meerut। नगर निगम ने टै्रफिक विभाग के साथ मिलकर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। आबूलेन से लेकर बच्चा पार्क तक सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। उधर 12 दुकानदारों को नोटिस जारी कर पंद्रह दिन दिन में जवाब देने के लिए कहा है।

सामान किया जब्त

आबूलेन से बच्चा पार्क तक अभियान चलाकर नगर निगम व ट्रैफिक विभाग ने सड़क किनारे रखे सामान व होर्डिग, बोर्ड को उठा लिया। सभी के सामान को जब्त कर लिया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि दोबारा से अतिक्रमण किया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

तीन दिन में दूसरी बार अभियान

नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस ने बीते तीन दिन में शुक्रवार को दूसरे दिन बच्चा पार्क से आबूलेन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इससे पहले बुधवार को भी अभियान चलाया गया था। तथा 12 व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया था।

आबूलेन से बच्चा पार्क तक अतिक्रमण हटवाया गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चलाया गया था। जिन लोगों को नोटिस जारी किया है। उनको 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा है।

-राजेश कुमार संपत्ति अधिकारी नगर निगम

Posted By: Inextlive