- अवैध संबंधों के चलते गई जान, दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

- पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट, कर रही पूछताछ

NAINI(12 March,JNN):

नैनी कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के महरा का पुरवा में शुक्रवार देर रात झोपड़ी में रहने वाली महिला महिला की ईट-पत्थर से कूच कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह महिला का शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की साड़ी कई जगह से फटी हुई थी। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि रेप के बाद उसकी हत्या हुई है। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए एक को अरेस्ट कर लिया है।

पति से हो गई थी दूर

पुष्पा देवी (40) पत्‍‌नी महेश मूलरूप से बैरहना इलाहाबाद की रहने वाली थी। पति के छोड़ने के बाद वह पिछले चार वर्षो से तीन बेटे रवि, मिथुन, रोहित के साथ अरैल तलैया निवासी अशोक हरिजन भाई के घर पर रह रही थी। बेटे रोहित के मुताबिक इस बीच कीडगंज निवासी अशोक विश्वकर्मा से उसकी मां के अवैध संबंध बन गए। जानकारी होने पर उसने मां को समझाया तो मां ने अशोक से नाता तोड़ दिया। इस बीच अशोक ने कई बार पुष्पा से मुलाकात करने की कोशिश भी की।

अवैध संबंध

शुक्रवार रात अशोक पुष्पा को बुलाने उसके भाई के घर पहुंचा। अशोक को देख उसका छोटा बेटा रोहित भड़क उठा और विरोध करने लगा। इस बीच बेटे को समझाते हुए पुष्पा उसके साथ चली गई। शनिवार सुबह उसकी मां की लाश महरा का पुरवा स्थित एक झोपड़ी नुमा घर में मिली। पुष्पा के चेहरे पर ईट-पत्थर से प्रहार किया गया था। रोहित ने अशोक विश्वकर्मा और कमसुल हत्या की आशंका जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। कमसुल के घर में अशोक किराए पर रहा करता है। वारदात के बाद से कमसुल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Posted By: Inextlive